लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने जेडीएस-बीजेपी के बीच गठबंधन पर क्या कहा?

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 8, 2023 19:38 IST

भाजपा ने कर्नाटक में 2019 के लोकसभा चुनावों में 25 सीट पर जीत हासिल की थी जबकि भाजपा समर्थित एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत हासिल की थी। कांग्रेस और जद(एस) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में जेडीएस-बीजेपी के बीच गठबंधनकर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की प्रतिक्रिया भी आईजेडीएस-बीजेपी के बीच चुनावी समझौते से चिंतित नहीं हैं सिद्धरमैया

बेंगलुरु: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कर्नाटक में जेडीएस-बीजेपी के बीच गठबंधन हुआ है। बताया जाता है कि जेडीएस अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद  बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को  बेंगलुरु में मीडिया से कहा कि भाजपा-जेडीएस गठबंधन आगामी 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और अधिकांश सीटों के आवंटन को अंतिम रूप दे दिया गया है।

भाजपा और जेडीएस की गठबंधन की खबरों पर  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की प्रतिक्रिया भी आई है। सिद्धरमैया ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) के बीच चुनावी समझौते से चिंतित नहीं हैं और लोग कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेंगे। 

सिद्धरमैया ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "उनके बीच गठबंधन होगा या वे अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे, मुझे इसकी चिंता नहीं है। हम लोगों से वोट करने की अपील करेंगे। लोग हमारे साथ हैं। वे हमें वोट देंगे। "

इससे पहले, भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य येदियुरप्पा ने कहा कि चुनावी तालमेल के तहत जद(एस) कर्नाटक में 28 संसदीय क्षेत्रों में से चार पर चुनाव लड़ेगी। चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे येदियुरप्पा ने कहा, "भाजपा और जद(एस) के बीच तालमेल होगा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जद(एस) को चार लोकसभा सीट देने के लिए राजी हो गए हैं।"

भाजपा ने कर्नाटक में 2019 के लोकसभा चुनावों में 25 सीट पर जीत हासिल की थी जबकि भाजपा समर्थित एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत हासिल की थी। कांग्रेस और जद(एस) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि जद(एस) ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ा था। उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने इस घटनाक्रम को लेकर कहा कि यह कोई नयी बात नहीं है।

बीजेपी-जेडीएस गठबंधन पर पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर की प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने कहा कि दो असहाय लोग हमेशा एक साथ आते हैं, एक तरफ जेडीएस कमजोर है और दूसरी तरफ बीजेपी कमजोर है। ऐसे में दोनों के लिए गठबंधन अपरिहार्य है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में दोनों एक दूसरे से लड़े थे और अब फिर से गठबंधन की बात कर रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस का उदय हो रहा है। बीजेपी के कई नेता कांग्रेस का रुख कर चुके हैं।

टॅग्स :सिद्धारमैयाकर्नाटकलोकसभा चुनाव 2024BJPएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार