लाइव न्यूज़ :

Exclusive: पश्चिमी विदर्भ में मिले चार हजार साल पुराने बर्तन, आभूषण और खेती का सामान, लोहे का होता था इस्तेमाल

By वसीम क़ुरैशी | Updated: June 26, 2019 13:05 IST

जनवरी 2019 से यहां एएसआई की टीम खुदाई में जुटी हुई थी. तीन महीने तक खुदाई चली. इसके बाद यहां से हासिल पुरावशेषों का अध्यययन व डॉक्यूमेंटेशन किया गया. खुदाई में स्पष्ट हुआ है कि करीब 3000 से 4000 साल पूर्व यहां लौहयुगीन मानव काफी बड़े मकानों में निवासरत था.

Open in App

अब तक यही माना जाता रहा था कि लौहयुगीन रिहायश केवल पूर्वी विदर्भ में रही थी लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की अमरावती जिले के फुबगांव में की गई खुदाई के बाद यह भी स्पष्ट हो गया कि पश्चिमी विदर्भ में भी लौहयुगीन मानव का आवास था. फुबगांव की खुदाई में लौहयुगीन लेआउट, मकान, बर्तन, आभूषण, चूल्हे, खेती के सामान आदि मिले हैं.

जनवरी 2019 से यहां एएसआई की टीम खुदाई में जुटी हुई थी. तीन महीने तक खुदाई चली. इसके बाद यहां से हासिल पुरावशेषों का अध्यययन व डॉक्यूमेंटेशन किया गया. खुदाई में स्पष्ट हुआ है कि करीब 3000 से 4000 साल पूर्व यहां लौहयुगीन मानव काफी बड़े मकानों में निवासरत था.

10 बाय 10 मीटर के एक-एक ले आउट में छत के लिए गाड़ी गई बल्लियों के गहरे गड्ढे तक मिले हैं. इसके अलावा अनाज रखने का मिट्टी का बर्तन जस का तस मिला. खाना पकाने का चूल्हा, खेती करने के लिए लोहे के हल का एक बड़ा हिस्सा, घास काटने के औजार, खाना पकाने का सामान व बर्तन के पुरावशेष भी मिले हैं.

इसके अलावा गाय, बैल आदि जानवरों की हड्डियां भी मिली हैं. यह भी खुलासा किया गया है कि इस काल का मानव पशुओं का मांस भूनकर या पकाकर खाता था. उस काल की स्त्रियों के साज-श्रंगार के लिए मालाओं में पिरोए जाने वाले खास पत्थरों के आकर्षक डिजाइन वाले मनके भी मिले हैं. इस खुदाई से यह भी पता चलता है कि इस काल का मानव अपने बच्चों के मनोरंजन को भी तरजीह देता था. यहां बच्चों के खिलौनों के अवशेष भी मिले हैं.

टॅग्स :विदर्भहिस्ट्रीकला एवं संस्कृति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे गोपालकृष्ण गोखले

बॉलीवुड चुस्कीहिटलर के खिलाफ ‘कान्स’ और बेजोड़ चेतन आनंद, सत्यजित राय, रविशंकर

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज