लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: जालीदार टोपी और लुंगी पहनकर ट्रेन पर पत्थरबाजी कर रहे कथित बीजेपी कार्यकर्ता गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2019 14:34 IST

अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ में छपी खबर के अनुसार पश्चिम बंगाल में कुछ युवक भेष बदलकर ट्रेन पर पथराव कर रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देमुर्शिदाबाद के एसपी मुकेश ने कहा,  पश्चिम बंगाल के राधामाधबतला में पकड़े गए युवक का नाम अभिषेक सरकार हैटेलिग्राफ में छपी खबर के अनुसार, पुलिस ने यह भी कहा कि इन लोगों का एक और साथी था, जो भाग निकला।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के राधामाधबतला में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक कार्यकर्ता और उसके 5 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। टेलीग्राफ में छपी खबर के अनुसार, गिरफ्तार लड़के मुसलमानों की जालीदार टोपी और लुंगी पहन कर ट्रेनों पर पथराव कर रहे थे। स्थानीय निवासियों ने उन्हें चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकते हुए देखा और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा है कि भाजपा नकली वीडियो बनाकर और गलत जानकारी फैलाकर मेरी छवि खराब करने की योजना बना रही है। इससे पहले ममता ने कहा था, बीजेपी के जाल में मत पड़िए। भारतीय जनता पार्टी इसे हिन्दू-मुसलमान की लड़ाई में तब्दील कर देना चाहते हैं। हमें यह खुफिया जानकारी मिली है कि बीजेपी के लोग जालीदार टोपियां खरीद रहे हैं। वे इसे पहनकर तोड़फोड़ करते हुए फोटो खिंचवा रहे हैं और फिल्म बनवा रहे हैं ताकि एक समुदाय को बदनाम किया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बयान की बहुत चर्चा हो रही है जिसमें उन्होंने किसी पार्टी या समुदाय का जिक्र किए बगैर कहा, ‘‘जो लोग आगजनी (संपत्ति में) कर रहे हैं उन्हें टीवी पर देखा जा सकता है...उनकी पहचान उनके द्वारा पहने गए कपड़ों से की जा सकती है।’’

इसके जवाब में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने एक रैली में कहा, ‘‘ देश जल रहा है और वे कपड़ों की बात कर रहे हैं। परिधान या खानपान के आधार पर उपद्रवियों और आम लोगों में अंतर नहीं किया जा सकता। कपड़ों से किसी व्यक्ति के राजनीतिक विचार पता नहीं चलते।’’

मुर्शिदाबाद के एसपी मुकेश ने कहा,  पश्चिम बंगाल के राधामाधबतला में पकड़े गए युवक का नाम अभिषेक सरकार है, वह 21 साल का है और बीजेपी का सदस्य है। युवकों ने दावा किया कि उन्होंने जालीदार टोपी और लुंगी वीडियो शूट करने के लिए पहनी थीं, जिसे वे अपने यूट्यूब चैनल पर डालना चाहते थे। हालांकि अब तक हमें ऐसा कोई यूट्यूब चैनल नहीं मिला है।

टेलीग्राफ में छपी खबर के अनुसार, पुलिस छह लोगों से बहरमपुर थाने में पूछताछ की और बताया कि इनका एक और साथी था जो भाग निकला। बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने यह माना है कि अभिषेक सरकार पार्टी का सदस्य है। हालांकि बीजेपी के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर घोष ने कहा कि अभिषेक पार्टी का सदस्य नहीं है। हमें राधामाधबतला की घटना के बारे में पता नहीं है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूननागरिकता संशोधन कानून 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज