लाइव न्यूज़ :

West Bengal Election Results: 293 सीट पर मतगणना और 2926 उम्मीदवार, भाजपा 119 और टीएमसी 107 सीट पर आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2026 09:10 IST

West Bengal Election Results LIVE: बेहद अहम माने जा रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देWest Bengal Election Results LIVE:West Bengal Election Results LIVE:West Bengal Election Results LIVE:

West Bengal Election Results LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह राज्यभर के केंद्रों पर शुरू होने के बाद विभिन्न टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित शुरुआती रुझानों में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाती नजर आ रही है। इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। तृणमूल कांग्रेस करीब 107 सीट पर आगे है जबकि भाजपा 119 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य की 293 विधानसभा सीट के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की गई। बेहद अहम माने जा रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

नतीजों से यह तय होगा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में लौटती है या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में पहली बार सरकार बनाकर इतिहास रचती है। राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच 294 में से 293 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना हो रही है। इसके साथ ही 2,926 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

भारत निर्वाचन आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी का हवाला देते हुए चुनाव रद्द कर दिया था। इस सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा जबकि मतगणना 24 मई को होगी। दो चरण में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार, स्वतंत्रता के बाद बंगाल में इस बार सबसे अधिक 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है, जिनके जरिये चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी मतदान करते हैं। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मतों की गिनती होगी। हर सीट पर मतगणना के कई दौर होंगे और शुरुआती रुझान जल्द आने की संभावना है।चुनाव के लिए राज्यभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 23 जिलों में बने 77 मतगणना केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के 2.5 लाख से अधिक कर्मियों के साथ राज्य पुलिस को तैनात किया गया है। ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। मतगणना से पहले कई केंद्रों के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता एकत्र हो गए।

जिससे कुछ स्थानों पर तनाव की स्थिति पैदा हुई। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मतगणना प्रक्रिया सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं। त्वरित प्रतिक्रिया दल किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार हैं।’’

टॅग्स :विधानसभा चुनावटीएमसीBJPममता बनर्जीअमित शाहपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'मैं आधा यूपी का और आधा बिहारी हूँ': पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों से पहले वीर दास ने साफ़ किया कि वह बंगाली नहीं, जानिए क्यों

भारतWest Bengal Vidhan Sabha Result 2026: बंगाल में 182 सीटों पर AJUP के उम्मीदवार, हुमायूं कबीर बिगाड़ रहे ममता का 'खेल'

भारतUmreth Assembly Bypoll Election Results: 20818 वोट से आगे बीजेपी, कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान पीछे

भारतअसम में BJP को बहुमत, बंगाल में बढ़त, दिल्ली मुख्यालय के बाहर जश्न

भारतBy Election Result 2026 LIVE: 5 राज्य और 7 सीट?, बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और एनसीपी 1 सीट पर आगे, देखिए सीटवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati and Rahuri By-Election Result: 36218 वोट से सुनेत्रा पवार और राहुरी में अक्षय करदिले 29675 वोट से आगे

भारतWest Bengal Election Results 2026: ममता के गढ़ में दिखा 'हिंदू एकजुटता' का दम? सुवेंदु अधिकारी का दावा, जानें भवानीपुर से कौन आगे

भारतWest Bengal Election Results: बीजेपी खाते में 166 और ममता बनर्जी के पास 117, रुझान में गई ममता बनर्जी सरकार?

भारतBhabanipur Seat 2026: 1996 वोट से आगे सीएम ममता, अधिकारी पीछे, चुनाव आयोग ने आंकड़े जारी किया

भारतभवानीपुर-नंदीग्राम अपडेट: सुवेंदु अधिकारी बोले- ‘हिंदू एकीकरण हुआ’