West Bengal Election Results 2026: ममता के गढ़ में दिखा 'हिंदू एकजुटता' का दम? सुवेंदु अधिकारी का दावा, जानें भवानीपुर से कौन आगे

By अंजली चौहान | Updated: May 4, 2026 10:30 IST2026-05-04T10:26:31+5:302026-05-04T10:30:24+5:30

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जहां विधानसभा में 294 सदस्य हैं। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 148 है।

West Bengal Election Results 2026 This time there Hindus have united Suvendu Adhikari claims find out who is leading in Bhawanipur | West Bengal Election Results 2026: ममता के गढ़ में दिखा 'हिंदू एकजुटता' का दम? सुवेंदु अधिकारी का दावा, जानें भवानीपुर से कौन आगे

West Bengal Election Results 2026: ममता के गढ़ में दिखा 'हिंदू एकजुटता' का दम? सुवेंदु अधिकारी का दावा, जानें भवानीपुर से कौन आगे

Highlights"TMC को मुस्लिम वोट पहले जैसा नहीं" ,सीएम ममता के गढ़ में सुवेंदु अधिकारी ने लगाई सेंध? जानें क्या कहानंदीग्राम और भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी को जीत का भरोसानंदीग्राम के 'किंगमेकर' सुवेंदु अधिकारी का बयान

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर मतगणना हो जारी है। जहां इस बार ममता बनर्जी की साग दांव पर है वहीं बीजेपी जीत का दावा कर रही है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों को देखे तो बीजेपी राज्य में अच्छे वोटों से टीएमसी को कड़ी टक्कर दे रही है। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी सीएम ममता के खिलाफ भवानीपुर से आगे चल रहे हैं।

इस बीच, सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "इस बार हिंदुओं का एकीकरण हुआ है और जिस तरह मुसलमान TMC को वोट देते थे, वैसा उन्होंने इस बार नहीं किया है। कुछ वोट मुस्लिम-समर्थक पार्टी को चले गए हैं।"

नंदीग्राम और भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार अधिकारी ने कहा कि बीजेपी को भी कुछ वोट मिले हैं, हालांकि कम मात्रा में। मुझे नंदीग्राम में मुस्लिम बूथों पर इतने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी... PM मोदी ने अपने नेतृत्व में बंगाल को बनाने की जो गारंटी दी थी, वह उनके पक्ष में रही है। इतनी जल्दबाजी करने की ज़रूरत नहीं है। मैं आपको सुबह 11:00 बजे के बाद बताऊंगा। 

सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा, "बीजेपी सरकार बना रही है। शुरुआती रुझान BJP को 135 से ज़्यादा और TMC को लगभग 100 सीटें दिखा रहे हैं। शुरुआत में, भवानीपुर में मुकाबला कांटे का होगा। गिनती के पहले दौर में, 14 बूथों में से 6 मुस्लिम-बहुल हैं। पिछली बार उन्हें उन वोटों का 90-95% मिलता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ; उनमें फूट पड़ गई है। मैं 8 हिंदू बूथों पर आगे चल रहा हूं। भवानीपुर में 9-10वें दौर से, मैं बढ़त बना लूंगा... सत्ता-विरोधी लहर है, साथ ही हिंदू 'कमल' के पक्ष में एकजुट हो गए हैं। यह हमारे लिए बहुत अच्छा संकेत है... मुस्लिम वोटों का भी बंटवारा हुआ है, खासकर मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर में..."

अधिकारी कहते हैं, "मुझे भवानीपुर से आधिकारिक आंकड़े नहीं मिले हैं, लेकिन पहले दौर में, मुस्लिम-बहुल बूथ और हिंदू-बहुल बूथ, दोनों तरह के बूथ शामिल हैं। छह या सात दौर के बाद, भवानीपुर में मेरा प्रदर्शन अच्छा रहेगा। सभी चैनल दिखा रहे हैं कि मैं आगे चल रहा हूं। नंदीग्राम में मुझे उम्मीद से ज़्यादा वोट मिले हैं। मुझे तीन गुना ज़्यादा वोट मिले हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि BJP की सरकार बनेगी।"

बता दें कि खबर लिखे जाने तक पश्चिम बंगाल में बीजेपी 52 सीटों पर आगे चल ही है वहीं, टीएमसी 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

Web Title: West Bengal Election Results 2026 This time there Hindus have united Suvendu Adhikari claims find out who is leading in Bhawanipur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे