लाइव न्यूज़ :

West Bengal Dengue Cases 2023: पश्चिम बंगाल में डेंगू ने किया बेहाल, राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 से अधिक, सरकार ने किया अलर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2023 09:36 IST

West Bengal Dengue Cases 2023: दो मरीजों की कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। उनमें से एक सॉल्ट लेक से था तथा दूसरा बाघा जतीन का निवासी था।

Open in App
ठळक मुद्देदो अन्य लोगों की मौत नजदीकी खड़गपुर में हुई।केरल से लौटे एक प्रवासी मजदूर निपाह से संक्रमित नहीं पाया गया है।डेंगू से पीड़ित 28 वर्षीय एक चिकित्सक की शुक्रवार को कोलकाता के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।

West Bengal Dengue Cases 2023: पश्चिम बंगाल में डेंगू से छह और लोगों की मौत होने से इस वर्ष राज्य में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 से अधिक हो गयी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दो मरीजों की कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। उनमें से एक सॉल्ट लेक से था तथा दूसरा बाघा जतीन का निवासी था।

उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौत पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल में और दो अन्य लोगों की मौत नजदीकी खड़गपुर में हुई। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केरल से लौटे एक प्रवासी मजदूर निपाह से संक्रमित नहीं पाया गया है।

उसमें निपाह संक्रमण के जैसे लक्षण देखे गए थे जिसके बाद उसकी जांच करायी गयी थी। उन्होंने बताया कि मजदूर का बेलियाघाटा आईडी हॉस्पिटल में इलाज हो रहा है और उसे तेज बुखार और गले में संक्रमण है। डेंगू से पीड़ित 28 वर्षीय एक चिकित्सक की शुक्रवार को कोलकाता के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देबोद्युति चट्टोपाध्याय की ‘डेंगू हेमरेज शॉक सिंड्रोम’ के कारण तड़के मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि चट्टोपाध्याय का हाल में गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और सर्जरी के बाद वह मधुमेह से पीड़ित हो गए थे। साथ ही उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिससे उनकी मौत हो गई। वह दक्षिण कोलकाता के गरफा इलाके में रहते थे।

दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 38 वर्षीय महिला की मौत

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 38 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और करीब 20 दिन पहले उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक सूत्र ने कहा, "महिला को इंसेफलाइटिस था। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था और सीधे आईसीयू (सघन देखभाल इकाई) में भर्ती करते हुए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वह बीमारी से उबर नहीं सकी।" सूत्र के मुताबिक, महिला ने 17 सितंबर को दम तोड़ दिया। उसने बताया कि आरएमएल अस्पताल में इस साल अब तक डेंगू से चार मरीजों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालडेंगू डाइट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज