लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने सिद्दीकी से गठबंधन के लिए बातचीत की एआईसीसी से अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: February 4, 2021 20:57 IST

Open in App

कोलकाता, चार फरवरी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर वाममोर्चा के साथ वार्ता के बीच राज्य कांग्रेस ने धर्मनिरपेक्ष दलों का महागठबंधन बनाने के लिये पीरजादा अब्बास सिद्दीकी के नवगठित इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के साथ बातचीत शुरू करने के लिए बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) से मंजूरी मांगी है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अब्दुल मन्नान ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि वह आईएसएफ के साथ पहले ही ''अनौपचारिक बातचीत'' शुरू कर चुके हैं और पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर चौधरी ने फुरफुरा शरीफ दरगाह में सिद्दीकी से मुलाकात भी की है।

मन्नान ने कहा, ''आगामी विधानसभा चुनाव में वाम-कांग्रेस गठबंधन में आईएसएफ का शामिल होना रुख बदलने वाला कदम साबित हो सकता है...मैं आईएसएफ से अनौपचारिक बातचीत शुरू कर चुका हूं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हाल ही में सिद्दीकी से मुलाकात की है। उन्होंने इस मुद्दे पर मुझसे बात की है और पीरजादा सिद्दीकी के परिवार से मेरे दशकों के पुराने निजी संबंध होने के चलते मुझसे मदद मांगी है।''

उन्होंने कहा कि माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम भी सिद्दीकी से बात कर रहे हैं।

पीरजादा ने भी वाम-कांग्रेस गठबंधन से समझौते का भरोसा जताया है।

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

क्रिकेटIndia Squad vs Afghanistan: पहली बार टीम इंडिया में शामिल प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे?, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज, देखिए टीम लिस्ट

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल