लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: 'बिहारी बाबू' शत्रुघ्न सिन्हा बंगाल से लड़ेंगे लोकसभा उपचुनाव, TMC ने आसनसोल से बनाया उम्मीदवार

By विनीत कुमार | Updated: March 13, 2022 13:36 IST

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: तृणमूल कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल लोकसभा सीट पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो को टिकट दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शत्रुघ्न सिन्हा को टीएमसी ने बनाया उम्मीदवार। बाबुल सुप्रियो विधायकी लड़ेंगे, टीएमसी ने बालीगंज विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाया।ममता बनर्जी ने दोनों नामों की घोषणा रविवार को ट्वीट कर की, 12 अप्रैल को इन सीटों पर है चुनाव।

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस ने आसनसोल लोकसभा सीट पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस सीट से अभिनेता से नेता बने और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया है।

साथ ही टीएमसी ने बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दोनों नामों की घोषणा रविवार को एक ट्वीट कर की। भाजपा में रहे बाबुल सुप्रियो विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी में शामिल हो गए थे।

दरअसल, भाजपा छोड़ने से पहले बाबुल सुप्रियो आसनसोल से ही सांसद थे। पिछले साल उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा को भी अलविदा कह दिया था। उन्होंने तब राजनीति छोड़ने तक की बात कही थी, फिर बाद में टीएमसी से जुड़ गए। इसी वजह से आसनसोल सीट खाली हुई है।

बाबुल सुप्रियो 2014 में भाजपा की टिकट पर पहली बार आसनसोल से सांसद बने थे। इसके बाद 2019 में भी वे इस सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रहे। वहीं, बालीगंज विधानसभा सीट राज्य के मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां से अब बाबुल सुप्रियो विधायक का चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा की एक सीट और चार राज्यों की चार विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। चुनाव आयोग के अनुसार 12 अप्रैल को इन सीटों पर मतदान होंगे। इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के साथ, उपचुनाव भी निर्वाचक मंडल में रिक्त पदों को भरेंगे जो राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। 

निर्वाचन आयोग के एक बयान के अनुसार मतगणना 16 अप्रैल को होगी। पश्चिम बंगाल में आसनसोल संसदीय सीट बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़, बिहार के बोचहां और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में भी उपचुनाव होंगे। पांचों उपचुनावों की अधिसूचना 17 मार्च को जारी की जाएगी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीशत्रुघ्न सिन्हाबाबुल सुप्रियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील