लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एनसीआर में मौसम ने लिया यू टर्न, तेंज आंधी के साथ बारिश, कई इलाकों में छाया अंधेरा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 9, 2018 18:45 IST

दिल्ली एनसीआर के इलाकों में शनिवार शाम आई तेज आंधी के आने से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जबकि कुछ इलाकों में बारिश की खबर है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 जून। दिल्ली एनसीआर के इलाकों में शनिवार शाम आई तेज आंधी के आने से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जबकि कुछ इलाकों में बारिश की खबर है। मौसम के अचनाक बदले मिजाज के चलते दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद सहित कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ ही अंधेरा छा गया है। कुछ इलाकों में आंधी के चलते सड़कों पर जाम लग गया है। वहीं कुछ इलाकों में होर्डिंग और पेड़ गिरने की खबरे सामने आई है। बता दें कि इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा था। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद, गुड़गाव, नोएडा सहित अन्य इलाकों के लिए चेतावनी जारी कर बताया था कि शनिवार शाम दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तिसगढ़ के कुछ इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी है। 

वहीं इसके अलावा मुंबई में हो रही है जोरदार बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मुंबई के निचले इलाकों और सड़कों में पानी भरने के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के चलते उपनगर में रेलगाड़ियों के परिचालन में भी खासी देरी हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, कोंकण-ठाणे के इलाकों, अहमदनगर, परभनी और महाराष्ट्र के अन्य भागों में मॉनसून की शुरूआत की घोषण करते हुए अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 

 

बारिश से भारी तबाही के चेतावनियों के बीच मुंबई में जानमाल की क्षति शुरू हो गई है। बारिश के चलते पानी से भरे गड्ढे में एक युवती के स्कूटी लेकर गिर जाने से मौत हो गई है। जबकि स्कूटी पर बैठी दूसरी युवती को गंभीर चोटे आईं है।

टॅग्स :मौसमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह