लाइव न्यूज़ :

राजधानी में बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-NCR में बारिश शुरू, 14 फ्लाइट डायवर्ट, देखिए तस्वीर

By स्वाति सिंह | Updated: February 29, 2020 20:41 IST

मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश या गरज के साथ छींटों के साथ सतह पर तेज हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर ओले पड़ने का अनुमान जताया था। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-एनसीआर में शनिवार को अचानक मौसम ने मिजाज बदला है। दिल्ली-गुरुग्राम सहित एनसीआर के अन्य इलाकों अचानक तेज बारिश हो रही है।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को अचानक मौसम ने मिजाज बदला है। दिल्ली-गुरुग्राम सहित एनसीआर के अन्य इलाकों अचानक तेज बारिश हो रही है। बारिश के साथ चली हवाओं ने मौसम को फिर ठंडा कर दिया है। बारिश के कारण से दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली 14 फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया है। विमानों को लखनऊ, अमृतसर, अहमदाबाद और जयपुर एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया।

दिल्लीवासियों के लिए शनिवार को सुबह की शुरुआत ठंडी-ठंडी ताजगी भरी हवाओं के साथ हुई थी। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नमी का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश या गरज के साथ छींटों के साथ सतह पर तेज हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर ओले पड़ने का अनुमान जताया था। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गर्मियों को लेकर अपने पूर्वानुमान में शुक्रवार को कहा कि पश्चिमोत्तर, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में 'सामान्य से ज्यादा गर्मी रहने की उम्मीद' है। विभाग ने कहा कि इस मौसम (मार्च से मई) में लू (हीट वेव) की स्थिति भी सामान्य से ज्यादा रहेगी।

विभाग ने कहा, कोर हीटवेव वाले क्षेत्रों में मार्च से मई 2020 के दौरान इस बात की संभावना 43 फीसदी ज्यादा है कि तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। जिन इलाकों में लू का प्रकोप ज्यादा रहेगा उनमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके शामिल हैं। 

Rain in parts of Delhi; visuals from Janpath road. pic.twitter.com/G1asXGojBT

— ANI (@ANI) February 29, 2020

पूर्वानुमान से संकेत मिलते हैं कि पश्चिमोत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के साथ दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मार्च से मई के बीच औसत तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश में इस सीजन का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की उम्मीद है। 

विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, उत्तरी अंदरुनी और तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और केरल में तापमान के सामान्य से 0.5 से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि देश के बाकी हिस्सों में लगभग सामान्य अधिकतम तापमान रहने की उम्मीद है। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

भारतधूल भरी आंधी ने उजाड़े कई आशियाने, आंधी-बारिश से 89 की मौत; मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज