लाइव न्यूज़ :

Weather report delhi-ncr: अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश, धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि, तापमान में गिरावट की संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 21:04 IST

मौसम विभाग की क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख वैज्ञानिक डा. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र पिछले 24 घंटों से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है। इसके मद्देनजर दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार रात से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को शाम से दिखना प्रारंभ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देतूफानी हवाओं का दौर शुरू होगा जो कि शुक्रवार को धूल भरी आंधी के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। मौसम के मिजाज में बदलाव के कारण सामान्य औसत तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट के रूप में दिखने का पूर्वानुमान है।

नई दिल्लीः पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को देखते हुये मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत में बुधवार देर रात से अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण औसत तापमान में गिरावट की संभावना जतायी है।

मौसम विभाग की क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख वैज्ञानिक डा. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र पिछले 24 घंटों से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है। इसके मद्देनजर दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार रात से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को शाम से दिखना प्रारंभ होगा।

इसके कारण उत्तर में जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश तथा मैदानी क्षेत्रों में दिल्ली एनसीआर और उत्तर पश्चिमी इलाकों में रात को बारिश एवं तूफानी हवाओं का दौर शुरू होगा जो कि शुक्रवार को धूल भरी आंधी के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है।

डा. श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक असर मौसम के मिजाज में बदलाव के कारण सामान्य औसत तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट के रूप में दिखने का पूर्वानुमान है। इस दौरान शुक्रवार को दिल्ली और सीमावर्ती हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश, 35 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवायें, धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

वहीं उत्तराखंड में 27 मार्च को बर्फबारी एवं बारिश की संभावना जतायी गयी है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के पूर्वी इलाकों की ओर बढ़ने के कारण दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में गिरावट आने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जायेगी। इसके परिणामस्वरूप 30 मार्च तक इन इलाकों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्लीउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डहिमाचल प्रदेशबिहारनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार