लाइव न्यूज़ :

Weather Report: दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, पारा गिरने के साथ चली सर्द हवाएं

By भाषा | Updated: December 1, 2019 10:58 IST

Weather Report cold in Delhi-NCR: मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सुबह की शुरुआत सर्द हवा के झोंकों के साथ हुई। पारा गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री नीचे है। दिल्ली में शनिवार को सुबह कोहरा छाया रहा था। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिनभर सतह पर तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने शनिवार को ट्वीट किया था, ‘‘बर्फ से ढके पहाड़ों से चल रही सर्द हवाओं से दिल्ली में पारा गिरा। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान ईकाई के आंकड़े तक सिमट सकता है।’’

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 275 रहने के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में बारिश और हवा की अनुकूल गति के कारण करीब दो महीनों में पहली बार शुक्रवार को वायु गुणवत्ता में ‘‘संतोषजनक’’ सुधार आया था।

टॅग्स :दिल्लीमौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह