लाइव न्यूज़ :

मौसम का हालः मध्य प्रदेश के सात संभागों के सभी जिलों में येलो अलर्ट, बिजली चमकने और गिरने की संभावना

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 8, 2020 15:27 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा रीवा, सागर, शहडोल, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

Open in App
ठळक मुद्देराजनगर, रामनगर, सिरमौर में 2, नैनपुर, मलाजखंड, घोड़ाड़ोंगरी, बुरहानपुर, घनसौर में 1 सेमी बरसात हुई.आगामी 24 घंटों में ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. शहडोल, रीवा, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन एवं इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मौमस विभाग ने मध्य प्रदेश के 7 संभागों के सभी जिलों के साथ ही चार अन्य जिलों में बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि चेतावनी वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ गिर सकती है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा रीवा, सागर, शहडोल, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के पवई में 7, केवालारी में 4, जैतहरी में 3, शाहपुरा, बिछुआ, अटनेर, जीरापुर, खिलचीपुर, सुसनेर, शाहपुर, राजनगर, रामनगर, सिरमौर में 2, नैनपुर, मलाजखंड, घोड़ाड़ोंगरी, बुरहानपुर, घनसौर में 1 सेमी बरसात हुई.

मौमस विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.  इसके साथ ही जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन एवं इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, भोपाल, होशंगाबाद, शहडोल, सागर, जबलपुर संभागों के जिलों में तथा सतना, रतलाम, शाजापुर एवं सागर जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशभोपालमौसममौसम रिपोर्टग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज