लाइव न्यूज़ :

मौसम का हालः मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट, अलीराजपुर, झाबुआ और धार में भारी बारिश की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 19, 2020 21:03 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य रहा. शहडोल, रीवा, जबलपुर, सागर, भोपाल, होशंगाबाद एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर इंदौर, उज्जैन एवं चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने  इसके साथ ही  येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के 11 अन्य जिलों में भारी बरसात की चेतावनी दी है। भोपाल में 3.8, छिंदवाड़ा में 2.2, होशंगाबाद में 7, बैतूल में 5.8, सतना में 6, रीवा में 3.4, खजुराहो में 13, इंदौर में 6, ग्वालियर में 5 मिली मीटर बरसात हुई.भोपाल, उज्जैन, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में अलीराजपुर, झाबुआ, धार, जिलो में कहीं-कहीं अतिभारी वर्षा हो सकती है.

मौसम विभाग ने  इसके साथ ही  येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के 11 अन्य जिलों में भारी बरसात की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य रहा. शहडोल, रीवा, जबलपुर, सागर, भोपाल, होशंगाबाद एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर इंदौर, उज्जैन एवं चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के  सागर में 32.4, टीकमगढ़ में 52, रायसेन में 2.8, दमोह में 9, नौगांव में 23, खंडवा में 33, मलाजखंड  में 9.4, नरसिंगपुर में 9, सिवनी में 4.2, मंडला में 7, धार में 0.5, जबलपुर में 41.5, उमरिया में 31, गुना में 16.6, शाजापुर में 3, उज्जैन में 4.6, रतलाम में 3, भोपाल में 3.8, छिंदवाड़ा में 2.2, होशंगाबाद में 7, बैतूल में 5.8, सतना में 6, रीवा में 3.4, खजुराहो में 13, इंदौर में 6, ग्वालियर में 5 मिली मीटर बरसात हुई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में  रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में अलीराजपुर, झाबुआ, धार, जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग ने इसके साथ येलो अलर्ट जारी  करते हुए हरदा, खंडवा, रतलाम,अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला , बालाघाट  दमोह एवं छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा  की चेतावनी दी है। 

 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टभोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज