लाइव न्यूज़ :

जानें कितनी है आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की संपत्ति, लक्जरी कारों के शौकीन हैं जन सेना पार्टी के प्रमुख

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 12, 2024 18:03 IST

पवन कल्याण ने रियल एस्टेट, बैंक और लक्जरी वाहनों में पर्याप्त निवेश कर रखा है। हालांकि, उनकी देनदारियां भी 65 करोड़ रुपये से ज्यादा हैं। पवन कल्याण के पास 3,34,346 रुपये नकद और विभिन्न बैंक खातों में 20 करोड़ रुपये से अधिक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपवन कल्याण की कुल संपत्ति 164 करोड़ रुपये से अधिक की हैउनकी देनदारियां भी 65 करोड़ रुपये से ज्यादा हैंपवन कल्याण ने रियल एस्टेट, बैंक और लक्जरी वाहनों में पर्याप्त निवेश कर रखा है

नई दिल्ली: प्रसिद्ध अभिनेता और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण अब आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। चूकि अब पवन कल्याण सार्वजनिक जीवन में हैं इसलिए लोग ये जानना चाहते हैं कि उनके पास कुल कितनी संपत्ति है। पवन ने राजनीतिक भूमिका में कदम रखने के बाद अपनी संपत्ति घोषित की है। पीथापुरम विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने पवन कल्याण की कुल संपत्ति 164 करोड़ रुपये से अधिक की है।

पवन कल्याण ने रियल एस्टेट, बैंक और  लक्जरी वाहनों में पर्याप्त निवेश कर रखा है। हालांकि, उनकी देनदारियां भी 65 करोड़ रुपये से ज्यादा हैं। पवन कल्याण के पास 3,34,346 रुपये नकद और विभिन्न बैंक खातों में 20 करोड़ रुपये से अधिक हैं। उनके संपत्ति निवेश में कई आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियां शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री के पास लक्जरी कारों का संग्रह है, जिनकी कीमत 14 करोड़ रुपये से अधिक है। आंध्र प्रदेश की नवगठित कैबिनेट में पवन कल्याण सबसे अमीर हैं। उनकी कुल संपत्ति तेलुगु फिल्म उद्योग में उनके सफल करियर और वर्षों से योजना बनाकर किए जा रहे निवेश के कारण है। 

अगर आंध्र के नए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति की बात करें तो यह  931 करोड़ रुपये से अधिक है। वह राज्य की सबसे धनी राजनीतिक हस्तियों में से एक हैं।  अन्य प्रमुख कैबिनेट सदस्यों के पास भी महत्वपूर्ण संपत्ति है। 

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। जनसेना प्रमुख एवं अभिनेता पवन कल्याण, चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश समेत अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने नायडू और अन्य को शपथ दिलाई।

हाल में हुए चुनाव में नायडू ने अपनी कुप्पम सीट बरकरार रखी, जबकि पवन कल्याण और लोकेश ने पिथापुरम और मंगलगिरि विधानसभा क्षेत्रों से जीत हासिल की। नायडू और लोकेश के अलावा, तेदेपा विधायक के. अच्चेन्नायडू, पी. नारायण, कोल्लू रवींद्र, निम्मला राम नायडू, अनिता वंगालापुडी, अनम रामनारायण रेड्डी, कोलुसु पार्थसारथी, एनएमडी फारूक, पय्यावुला केशव, ए. सत्य प्रसाद, डोला श्री बाला वीरंजनेय स्वामी, गोट्टीपति रवि कुमार, जी संध्या रानी, ​​बीसी जनार्दन रेड्डी, टीजी भारत, एस. सविता, वासमसेट्टी सुभाष, कोंडापल्ली श्रीनिवास और मंडीपल्ली राम प्रसाद रेड्डी ने भी शपथ ली। जनसेना पार्टी से नादेंदला मनोहर और कंदुला दुर्गेश जबकि भाजपा विधायक सत्य कुमार यादव ने मंत्री पद की शपथ ली।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशएन चन्द्रबाबू नायडूतेलगु देशम पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?