लाइव न्यूज़ :

"हम न तो केंद्र सरकार से भय खाते और न ही 'जी साहब' कहने में भरोसा रखते हैं", मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 25, 2023 15:47 IST

मिजोरम के मुख्यमंत्री और मिज़ो नेशनल फ्रंट के मुखिया जोरमथंगा ने राजधानी आइजोल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहा कि हमें केंद्र की सरकार से न तो कोई भय है और न ही हम उनके लिए अपनी नीतियों को बदलने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने कहा कि उनकी सरकार मोदी सरकार से डरती नहीं हैमुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने केंद्र पर तंज करते हुए कहा कि वो 'जी साहब' कहने में भरोसा नहीं रखतेउन्होंने कहा कि हम एनडीए के साथ हैं लेकिन उनके लिए हम अपनी नीतियों को बदलने वाले नहीं हैं

आइजोल:मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने बीते सोमवार को कहा कि उनकी सरकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से न तो डरती है और न तो 'जी साहब' कहने में भरोसा रखती है। मिज़ो नेशनल फ्रंट के मुखिया जोरमथंगा ने राजधानी आइजोल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहा कि हमें केंद्र की सरकार से न तो कोई भय है और न ही हम अपनी नीतियों को उनके लिए बदलने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि मिजो नेशनल फ्रंट की विचारधार स्पष्ट है और उसमें किसी भी तरह का रद्दोबदल नहीं होने वाला है। सीएम जोरमथंगा ने कहा कि मिजे नेशनल फ्रंट समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का कड़ा विरोध करती है क्योंकि पार्टी ऐसी किसी भी चीज का विरोध करती है जो उसके आदर्श वाक्य ''ईश्वर और देश के लिए'' के विरोध में हो।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने आइजोल में मिजो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "भारत में लगभग सभी राजनीतिक दल भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए या हाल ही में कांग्रेस के नेतृत्व में बने भारत के नाम पर गठबंधन बना रहे हैं। मिजो नेशनल फ्रंट एनडीए का गठबंधन भागीदार है। लेकिन मैं साफ कहना चाहता हूं कि एनडीए के साथ होते हुए भी उसकी नीतियों के साथ नहीं हैं।"

उन्होंने कहा कि एनडीए में केवल मिजो नेशलन फ्रंट के अलावा किसी भी अन्य दल ने गठबंधन की बैठकों में यूसीसी के खिलाफ साहसपूर्वक आपत्ति नहीं जताई है क्योंकि  विरोध न करने वाले ज्यादातर दल केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं।

सीएम जोरमथांगा ने साफ शब्दों में कहा कि राज्य सरकार और उनकी पार्टी केंद्र की एनडीए सरकार से न तो डरती नहीं है और न 'जी साहब' कहने में यकीन रखती है। उन्होंने कहा, ''चाहे केंद्र में सरकार बदल जाए, एनडीए की जगह किसी और गठबंधन की सरकार आ जाए, एक बात पूरी तरह से तय है कि मिजो नेशनल फ्रंट का का अपना रुख और अपनी विचारधारा कभी बदलने वाली नहीं है।''

मिजो फ्रंट के मुखिया ने भाजपा से मिजो नेशनल फ्रंट के डरने या दबने की बात को खारिज करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने उनसे कई बाक कहा कि मिजोरम सरकार म्यांमार से आये सभी शरणार्थियों को वापस भेजने का आदेश दे, लेकिन मिजो नेशनल फ्रंट की नेतृत्व वाली मिजोरम सरकार ने उससे साफ इनकार कर दिया था।

उन्होंने कहा, "मैंने विधानसभा भवन में ऐलान किया था कि हमारी सरकार म्यांमार शरणार्थियों को अपने राज्य से बाहर नहीं करेगी बल्कि हम उन्हें आश्रय और भोजन देते रहेंगे। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट और भाजपा मिलकर सरकार चला रहे हैं लेकिन मिजो की सोच अलग है और वे जो भी कहते रहे हम उन्हें 'जी साहब' नहीं कहेंगे।"

सीएम जोरमथांगा ने कहा, "मिजोरम सरकार और यहां के लोगों ने मणिपुर हिंसा के बाद वहां से विस्थापित होने वाले लोगों का खुलकर स्वागत किया है और वे हमारे यहां वही खाएंगे और पिएंगे, जो मिजोरम के लोग खाते-पीते हैं।"

टॅग्स :मिज़ो नेशनल फ्रंटमिजोरमराष्ट्रीय रक्षा अकादमीनरेंद्र मोदीमोदी सरकारCentral Governmentसमान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?