लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, धामी कैबिनेट 2.0 की पहली बैठक में लिया गया निर्णय

By रुस्तम राणा | Updated: March 24, 2022 18:36 IST

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हमने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्णय लिया है। राज्य मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस संबंध में विशेषज्ञों की एक समिति को जल्द से जल्द गठित किया जाएगाकमेटी इस कानून का ड्राफ्ट तैयार करेगी और सरकार उसे लागू करेगी

देहरादून: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल (समान नागरिक संहिता) कोड जल्द लागू होगा। धामी कैबिनेट 2.0 की पहली बैठक के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हमने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्णय लिया है। राज्य मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी है। इस संबंध में एक समिति (विशेषज्ञों की) जल्द से जल्द गठित की जाएगी और इसे राज्य में लागू किया जाएगा। ऐसा करने वाला यह पहला राज्य होगा। 

गुरुवार को देहरादून में हुई धामी की नई सरकार की पहली बैठक में भारतीय जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार का विजन लेटर सौंपा। इस मौके पर सीएम के अलावा शपथ लेने वाले सभी आठ मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी शामिल थे।

चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसा महत्वपूर्ण वादा था, जो सीएम ने राज्य की जनता से किया था। कैबिनेट की बैठक के बाद राज्य के सीएम ने धामी ने कहा, आज नई सरकार का गठन होने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। 12 फरवरी 2022 को हमने जनता के समक्ष संकल्प लिया था कि हमारी सरकार का गठन होने पर हम यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर आएंगे। आज हमने तय किया है कि हम इसे जल्द ही लागू करेंगे।

उन्होंने कहा, हम एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाएंगे और वो कमेटी इस कानून का एक ड्राफ्ट तैयार करेगी और हमारी सरकार उसे लागू करेगी। आज मंत्रिमंडल में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया है। अन्य राज्यों से भी हम अपेक्षा करेंगे कि वहां पर भी इसे लागू किया जाए।

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल