लाइव न्यूज़ :

फर्जी मुख्य न्यायाधीश के चक्कर में फंसे बिहार के डीजीपी पत्रकारों के सवालों पर भड़के, कहा-हमलोग अधिकारी हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: October 21, 2022 16:10 IST

डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि मैं सभी लोगों यह सुझाव दूंगा कि अंदाजे पर बात बिल्कुल न करें इसका अनुसंधान हो जाने दीजिए उसके बाद बिल्कुल सही समय पर एक-एक चीज के बारें में बताऊंगा।

Open in App
ठळक मुद्देडीजीपी ने कहा कि मैं सभी लोगों यह सुझाव दूंगा कि अंदाजे पर बात बिल्कुल न करेंपत्रकारों ने जब उनसे भाजपा के आरोपों पर सवाल किया तो डीजीपी भड़क गएसीबीआई जांच पर बोले - मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है

पटना: बिहार के डीजीपी एसके सिंघल फर्जी मुख्य न्यायाधीश के फोन कॉल मामले में घिरते जा रहे हैं। इस मामले पर डीजीपी पहली बार मीडिया के सामने बोले। उन्होंने कहा कि यह बेहद ही संवेदनशील मामला है, इसपर कयासबाजी नहीं होनी चाहिए। जब उनसे इस मामले में सीबीआई जांच करवाने को लेकर प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने इसपर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

डीजीपी ने कहा कि मैं सभी लोगों यह सुझाव दूंगा कि अंदाजे पर बात बिल्कुल न करें इसका अनुसंधान हो जाने दीजिए उसके बाद बिल्कुल सही समय पर एक-एक चीज के बारें में बताऊंगा। पत्रकारों ने जब उनसे भाजपा के आरोपों पर सवाल किया तो डीजीपी भड़क गए और उन्होंने कहा कि मैं बार-बार कहता हूं कि आप लोग अंदाजा न लगाएं। 

वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या इस मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए, क्योंकि भाजपा सांसद सुशील मोदी ने यह बात उठाई है। एसके सिंघल ने कहा कि इसपर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है। हमारी जो एजेंसी है, वह पूरी तरह से सक्षम है। उनके अंदर पूरी दक्षता है। हमें किसी राजनीतिक बात में पड़ना ही नहीं है। हमलोग अफसर हैं। ये बहुत संवेदनशील, पेंचीदा, रेयर टाइप का मामला है। जिसका अनुसंधान अभी चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि वैसे भी हमलोग अपने सबूतों को जुटा कर काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि फर्जी फोन कॉल मामले के बाद बिहार के गृह विभाग ने आदित्य कुमार को उसके दोस्त अभिषेक अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद निलंबित कर दिया है। गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार के खिलाफ दर्ज शराब उल्लंघन मामले में क्लीन चिट दिलाने के लिए डीजीपी पर दबाव बनाने के लिए दोनों ने गहरी साजिश रची थी।

टॅग्स :IPSसुशील कुमार मोदीSushil Kumar ModiBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार