लाइव न्यूज़ :

Farmers protest: 'हम पाकिस्तान से नहीं हैं' किसानों का छलका दर्द

By धीरज मिश्रा | Updated: February 16, 2024 10:15 IST

Farmers protest: दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी से घर से निकले किसानों का दर्द छलका है। किसान नेताओं ने कहा है कि हम पाकिस्तान से नहीं हैं। किसानों का यह बयान गुरुवार को केंद्रीय मंत्रियों की बातचीत के बाद आया है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों ने कहा हम पाकिस्तान से नहीं हैं हम शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैंकिसान नेताओं और केंद्र के बीच बातचीत में कुछ हल नहीं निकला अब अगले दौर की वार्ता रविवार शाम 6 बजे होगी

Farmers Protest: दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी से घर से निकले किसानों का दर्द छलका है। किसान नेताओं ने कहा है कि हम पाकिस्तान से नहीं हैं। किसानों का यह बयान गुरुवार को केंद्रीय मंत्रियों की बातचीत के बाद आया है। किसान नेताओं ने उन पर सुरक्षा बलों के द्वारा की गई कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है।

किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के समन्वयक सरवन सिंह पंढेर ने पुलिस बल के द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़ने सहित वर्तमान माहौल के बारे में चिंता व्यक्त की। पंढेर ने कहा हमने कहा कि हम पाकिस्तान नहीं हैं। हम शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, टकराव नहीं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे द्वारा उठाई गई मांगों को लेकर केंद्र के साथ चर्चा की गई है। सभी मुद्दों का समाधान खोजने के लिए चर्चा की गई है। हमें उम्मीद है कि शांतिपूर्ण समाधान निकलेगा। 

मालूम हो कि पंजाब के किसानों ने मंगलवार को दिल्ली की ओर मार्च शुरू किया, लेकिन पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारी किसान सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं।

हरियाणा पुलिस ने बुधवार को अंबाला और पटियाला जिलों की शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारियों को दिल्ली की ओर मार्च करने से रोकने के लिए पंजाब क्षेत्र की ओर आंसू गैस के गोले, पानी की बौछारें करके अपनी कार्रवाई जारी रखी थी। गुरुवार को हुई बैठक दोनों पक्षों के बीच तीसरे दौर की बातचीत थी। 8 और 12 फरवरी को बातचीत के पिछले दो दौर बेनतीजा रहे थे। अब अगले दौर की वार्ता रविवार शाम 6 बजे होगी।

किसानों की मांग क्या है

एमएसपी की गारंटी पर कानून बनेकिसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की वापसीलखीमपुर खीरी मामले पर किसान परिवारों को मुआवजासरकार किसानों का सारा कर्जा माफ करेंकिसानों और खेल मजदूरों को पेंशन मिले

टॅग्स :किसान आंदोलनFarmersकिसान आत्महत्याFarmers' Association of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेसर की फसल पर साही की मार

कारोबारकपिला का जोरः किसानों की उत्पादकता सुरक्षित रखने के लिए समय रहते तैयारी जरूरी

ज़रा हटकेट्रॉली पर चढ़े, किसानों से इस अंदाज में जाना हाल?, क्या आपने देखा सीएम डॉ. मोहन यादव ऐसे?

भारतJammu-Kashmir: कश्‍मीर में घटते धान के खेतों के कारण चावल की खेती में लगातार गिरावट

भारतमशीनें सेवक अच्छी होती हैं पर मालिक निर्मम बनती हैं

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र