लाइव न्यूज़ :

चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण की मांग को लेकर हम लोग सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं: तेजस्वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2022 18:15 IST

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया जाए, इसलिए हमलोग सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी यादव ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि बिना आरक्षण के निकाय चुनाव नहीं कराया जाएगातेजस्वी यादव की मांग है कि चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया जाएउन्होंने कहा- भाजपा को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है तो सिर्फ इधर-उधर की बातें वो कर रही है

पटना: बिहार में अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर नगर निकाय चुनाव टलने और भाजपा के हमलावर रूख का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ ही बिहार में नगर निकाय का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया जाए, इसलिए हमलोग सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी यादव ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि बिना आरक्षण के निकाय चुनाव नहीं कराया जाएगा। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़े-बड़े वकीलों को खड़ा किया है। भाजपा के द्वारा सवाल उठाए जाने के सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनसे पहले बिहार में नगर विकास विभाग किसके पास था? उस विभाग के मंत्री ने क्या किया? इसका जवाब उन्हें देना चाहिए। इससे पहले भी तो आरक्षण के आधार पर निकाय चुनाव हुआ है। भाजपा को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है तो सिर्फ इधर-उधर की बातें वो कर रही है। 

वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नराजगी के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे नाराज नहीं हैं बल्कि उनकी तबीयत खराब है। अगर किसी तरह की नराजगी होती तो वह आप लोगों के सामने आकर बोलते। जगदा बाबू को आप लोग पहचानते नहीं हैं। वे सारा काम कर लेतें हैं पर प्रचार नहीं करतें हैं। पार्टी में जो भी निर्णय होता है, वह सबकी सहमति से होता है।

वहीं, डेंगू के बढ़ते असर के सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। जांच से लेकर इलाज तक विशेष ध्यान देने का निर्देश जारी किया गया है। 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जेपी और उनके शिष्यों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जयप्रकाश नारायण ने इमरजेंसी के खिलाफ आंदोलन किया था और आज अघोषित इमरजेंसी है। आज भारत सरकार में किसी की सुनवाई नहीं होती।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज