लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Result: बीजेपी ने स्वीकारी हार, गौतम गंभीर ने दी केजरीवाल को बधाई, कहा- हमने की पूरी कोशिश, लेकिन...

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 11, 2020 13:32 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में आम आदमी पार्टी को सफलता हाथ लगी है। वह बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा सीटें जीतते हुए दिखाई दे रही है। दिल्ली चुनाव के लिए 8 फरवरी को वोटिंग करवाई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की आज मतगणना लगातार जारी है। आम आदमी पार्टी (आप) प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। पूर्व क्रिकेटर व बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली का विकास किया जाएगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की आज मतगणना लगातार जारी है। आम आदमी पार्टी (आप) प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। आप 58 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सिर्फ 12 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर व बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। साथ ही साथ उन्होंने उम्मीद जताई है कि केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली का विकास किया जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा, 'हम दिल्ली चुनाव के रिजल्ट को स्वीकार करते हैं और अरविंद केजरीवाल व दिल्ली की जनता को बधाई देते हैं। हमने पूरी कोशिश की, लेकिन शायद हम राज्य के लोगों को मना नहीं सके। मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली का विकास होगा।'

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जहां नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं वहीं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से पिछड़ गए हैं। चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार, अरविंद केजरीवाल बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से 8,277 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से 1576 मतों से पीछे चल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन शकूरबस्ती निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के एस. सी. वत्स से 3159 से आगे चल रहे हैं। श्रम मंत्री गोपाल राय बाबरपुर से और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।

बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग करवाई गई थी। इस बार 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। बीते चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले, जबकि बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीगौतम गंभीरअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक