लाइव न्यूज़ :

wb polls 2026: बीजेपी की दूसरी सूची, 111 को टिकट, देखिए कौन कहां से लड़ेगा इलेक्शन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 19, 2026 17:45 IST

wb polls 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 111 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की।

Open in App
ठळक मुद्देwb polls 2026: अभिनेत्री से राजनेता बनीं रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से टिकट दिया गया है।wb polls 2026: सुवेंदु अधिकारी पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम और कोलकाता के भाबनीपुर से चुनाव लड़ेंगे।wb polls 2026: स्वपन दासगुप्ता को कोलकाता के राशबेहारी से मैदान में उतारा गया है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 111 प्रत्याशी शामिल हैं। पहली सूची में 144 उम्मीदार को टिकट दिया गया था। प्रमुख नेताओं, दलबदलुओं और नए चेहरों का मिश्रण है। प्रमुख नामों में आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को जगतदल से मैदान में उतारा गया है, जबकि कौस्तव बागची बैरकपुर से चुनाव लड़ेंगे।

अभिनेत्री से राजनेता बनीं रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से टिकट दिया गया है और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता तापस रॉय मानिकतला से चुनाव लड़ेंगे। अभिनेत्री पापिया अधिकारी को टॉलीगंज से टिकट दिया गया है, जबकि प्रियंका तिबरेवाल एंटाली से चुनाव लड़ेंगी। वरिष्ठ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के भाई दिबेंदु अधिकारी को एगरा से उम्मीदवार बनाया गया है।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी हैं, मथाभंगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। 40 वर्षीय प्रमाणिक 2024 तक कूच बिहार लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे थे, लेकिन आम चुनाव हार गए थे। दूसरी सूची में लगभग 19 महिलाओं के नाम हैं, जिनमें अभिनेत्री से राजनेता बनीं रूपा गांगुली और रेखा पात्रा शामिल हैं। गांगुली सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि पात्रा हिंगलगंज से चुनाव लड़ेंगी।

गौरतलब है कि पात्रा 2024 के लोकसभा चुनावों में बसीरहाट से भाजपा की उम्मीदवार थीं। इसके अलावा, पार्टी ने कौशिक रॉय को मयनागुड़ी से, नोमान राय को दार्जिलिंग से, आशिम कुमार विश्वास को राणाघाट दक्षिण से, सुब्रत ठाकुर को गायघाटा से और अर्जुन सिंह को नोआपाड़ा से अपना उम्मीदवार बनाया है। 

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम और कोलकाता के भाबनीपुर से चुनाव लड़ेंगे। भाबनीपुर में उनका मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर से लड़ेंगे। पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता को कोलकाता के राशबेहारी से मैदान में उतारा गया है। बंगाल में दो चरण में मतदान हैं और 4 मई को मतगणना की जाएगी।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावBJPटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई