लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है, सुनामी में गहलोत सरकार जाने वाली है: यादव

By भाषा | Updated: August 20, 2021 23:28 IST

Open in App

केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है और इस सुनामी में अशोक गहलोत सरकार जाने वाली है। अजमेर के किशनगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र यादव ने कहा कि ‘‘भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के नेतृत्व में टीम राजस्थान का जोश बता रहा है कि राजस्थान में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है, यह ऐसा परिवर्तन है जो आत्मनिर्भर भारत के साथ आत्मनिर्भर राजस्थान की तरफ भी बढ़ रहा है, इस परिवर्तन की सुनामी में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार जाने वाली है, राजस्थान में कमल खिलने वाला हैl’’ उन्होंने कहा कि ‘‘प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है, बहन बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, पिछले ढाई साल से राज्य के किसान संपूर्ण कर्ज माफी का वादा पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं और युवा भर्तियां नहीं होने से परेशान हैंl’’ यादव और सतीश पूनियां ने जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना की और दूसरे दिन जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: अजमेर दरगाह की 'बड़ी देग' में युवक ने लगाई छलांग, जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

भारतकुनो राष्ट्रीय उद्यानः नामीबियाई चीता 'आशा' ने 5 शावकों को दिया जन्म, वीडियो वायरल

कारोबारअरावली की पहाड़ियों को लेकर इतनी आशंका क्यों?

क्राइम अलर्टदोस्त की हरकत, लात-घूंसे मारे, बेसबॉल बल्ले से पीटा, पिटाई के दौरान छात्र भागने में कामयाब रहा तो पकड़कर की अश्लील हरकतें, 12वीं के छात्र से यौन उत्पीड़न

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह