लाइव न्यूज़ :

वाजे ने अस्पताल में सगे संबंधी को मौजूद रहने की अनुमति दिए जाने का किया अनुरोध

By भाषा | Updated: September 1, 2021 23:44 IST

Open in App

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक एसयूवी में विस्फोटक मिलने और व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में आरोपी एवं मुंबई पुलिस के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने यहां राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक विशेष अदालत में एक वकील के जरिए बुधवार को एक याचिका दायर की और निजी अस्पताल में उनके उपचार के दौरान एक संगे संबंधी की मौजूदगी का अनुरोध किया। वाजे (49) को मंगलवार को नवी मुंबई के तलोजा केंद्रीय कारागार से ठाणे जिले के भिवंडी नगर के एसएस अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में भर्ती कराया गया। वाजे को तलोजा जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया था। विशेष न्यायाधीश पी आर सित्रे ने सोमवार को पूर्व सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे को हृदय संबंधी रोग का एक निजी अस्पताल में उपचार कराने की अनुमति दी थी। वाजे ने बुधवार को याचिका दायर करके अस्पताल में उनके उपचार के दौरान एक संगे संबंधी को मौजूद रहने की अनुमति देने का अनुरोध किया। उनकी याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई हो सकती है। न्यायाधीश ने वाजे को एक निजी अस्पताल में भर्ती किए जाने की अनुमति देते हुए तलोजा कारागार अधीक्षक को उनकी चिकित्सकीय रिपोर्ट हर 15 दिन में अदालत में पेश करने का निर्देश दिया था। अदालत ने कहा था कि इस इलाज का खर्च वाजे और उनके परिवार को वहन करना होगा। वर्तमान में जेल में बंद वाजे ने अपने वकील के माध्यम से अदालत को बताया था कि उनकी तीन धमनियों में 90 प्रतिशत रुकावट है और डॉक्टरों ने इसके लिए तत्काल सर्जरी की सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

भारतकौन हैं सदानंद डेट? NIA प्रमुख को भेजा गया वापस, संभाल सकते हैं महाराष्ट्र के DGP का पद

भारतRed Fort Blast: जांच के घेरे में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फंडिंग, ED ने ओखला कार्यालय में की छापेमारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम