लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः बीजेपी के खाते में आ सकती है एक और सीट, चल रही है वोटिंग

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 11, 2018 12:33 IST

चुनाव के एेन पहले बीजेपी

Open in App

बेंगलुरु, 11 जूनः कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सीटें एक और बढ़ सकती हैं। क्योंकि कर्नाटक की जयनगर सीट पर सोमवार को मतदान कराए जा रहे हैं। यह सीट अभी तक बीजेपी की रही है। अगर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर ही इस सीट पर चुनाव हुए होते शायद बीजेपी की कर्नाटक में सीटें कुछ और होतीं। बीजेपी ने इस सीट बीएन विजयन कुमार को अपना टिकट दिया था। विजयन इस विधानसभा के कद्दावर नेता थे। वह सीटिंग विधायक भी थे। लेकिन चुनाव ऐन पहले हार्ट अटैक से उनकी मृत्यू हो गई। इसके चलते इस सीट पर चुनाव आज कराए जा रहे हैं।

बीजेपी ने इस सीट पर इमोशनल कार्ड चलते हुए बीएन विजयन कुमार के भाई बीएन प्रहलाद को दिया है। ले‌किन यह चुनाव खास इसलिए हो गया है कि इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामालिंगा रेड्डी की बेटी सौम्या रेड्डी को मैदान में उतारा है। मुकाबला इन्हीं दोनों उम्मीदवारों में है। इससे पहले राजाराजेश्वरी देवी सीट पर भी बीती 28 मई को चुनाव कराए गए थे। क्योंकि तयशुदा चुनाव में वहां फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिलने से हुए विवाद के बाद चुनाव टाल दिए गए थे।

अहम बात की वह सीट भी बीजेपी की थी लेकिन जब बाद में चुनाव हुए तो कांग्रेस ने उसे जीत ली। बताया जाता है कि इस तरह के चुनावों में आमतौर जनता उस पार्टी के साथ चली जाती है जिसकी प्रदेश में सरकार हो। लेकिन जयनगर सीट पर बीजेपी अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त है। क्‍योंकि इस सीट पर विजयन कुमार की अच्छी पकड़ थी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने 8वीं पास मंत्री जीटी देवगौड़ा को सौंपा उच्च शिक्षा विभाग

जिस कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनने के बाद गिरी थी, उस वक्त में अगर बीजेपी के पास यह सीट होती इसके मायने कुछ और होते। लेकिन कर्नाटक की हालिया स्थिति में भी कोई बहुत अधिक सुधार नहीं है। कांग्रेस विधायक मंत्री ना बनाए जाने से नाराज हैं और आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में बीजेपी लगातार ताक में है, क्योंकि प्रदेश में बीजेपी को सरकार बनाने के लिए कुल 7 विधायकों की कमी है। इसलिए जयनगर सीट का चुनाव काफी महत्वपूर्ण हो गया है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज