लाइव न्यूज़ :

अभिनंदन को लौटाकर पाकिस्तान ने नहीं किया कोई एहसान, 1971 में हमने रिहा किए थे 90 हजार युद्धबंदी: वीके सिंह

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 1, 2019 19:36 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को पाकिस्तानी संसद में एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए पायलट को शुक्रवार को रिहा करने की घोषणा की थी। पाकिस्तान पीएम इमरान खान कहा कि वह दोनों देशों के बीच तनाव दूर करने को लेकर बातचीत शुरू करने के लिए ‘प्रथम कदम’ के रूप में पायलट को रिहा करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देदो दिन पहले पाकिस्तान की सेना ने विंग कमांडर अभिनंदन को हिरासत में ले लिया था।विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।

विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान ने हम पर कोई एहसान नहीं किया है। केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने ट्वीट कर बोला, विंग कमांडर अभिनंदन को लौटाकर पाकिस्तान ने कोई एहसान नहीं किया। जिनेवा कन्वेंशन के तहत तनाव के दौरान अगर किसी सैनिक को पकड़ा जाता है तो उसे वापस भी किया जाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए 1971 के बाद से हमने पाकिस्तान के 90,000 युद्धबंदियों को रिहा किया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को पाकिस्तानी संसद में एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए पायलट को शुक्रवार को रिहा करने की घोषणा की थी। पाकिस्तान पीएम इमरान खान कहा कि वह दोनों देशों के बीच तनाव दूर करने को लेकर बातचीत शुरू करने के लिए ‘प्रथम कदम’ के रूप में पायलट को रिहा करेंगे।  

पीएम मोदी ने कहा- अभिनंदन को गर्व हैं

विंग कमांडर अभिनंदन के वापस आने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा,  'विंग कमांडर अभिनंदन पर पूरे देश को गर्व है। मुझे गर्व है कि भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री तमिलनाडु से हैं और विंग कमांडर अभिनंदन भी तमिलनाडु से हैं।' पीएम मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी से संबोधित करते वक्त ये बात कह।  तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई परियोजनाओं के शिलान्यास के अवसर विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर कहा, वो बहुत बहादूर हैं और देश को उनपर गर्व है।

कैसे पाकिस्तान पहुंचा विंग कमांडर अभिनंदन 

भारतीय और पकिस्तान वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बीच झड़प के दौरान मिग 21 के गिरने के बाद पायलट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में उतर गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को हिरासत में ले लिया था। भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब कर आईएएफ पायलट की तत्काल रिहाई की मांग की थी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद में एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए पायलट को शुक्रवार को रिहा करने की घोषणा की थी। सरकार ने कहा था कि सुरक्षा कारणों के चलते पायलट को भारतीय अधिकारियों को सौंपे जाने का समय या स्थान नहीं बताया गया है। वहीं कूटनीतिक सूत्रों ने बताया कि लाहौर में वाघा सीमा के पास पायलट को भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के हवाले किया जाएगा।

टॅग्स :वीके सिंहपाकिस्तानइंडियाइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील