लाइव न्यूज़ :

विशाखापट्टनम गैस रिसावः नगर निकाय ने निवासियों से कहा- घरों में ही रहें, गीला मास्क लगाएं

By भाषा | Updated: May 7, 2020 11:34 IST

Vizag gas leak: मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने जिंदगियां बचाने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हरसंभव कदम उठाने के लिए जिले के अधिकारियों से कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर विशाखात्तनम नगर निगम ने रासायनिक संयंत्र के आसपास के लोगों से घरों में ही रहने और अपने मुंह तथा नाक को कवर के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल करने को कहा है।इस संयंत्र से बृहस्पतिवार तड़के गैस का रिसाव हुआ है।

विशाखापट्टनम: ग्रेटर विशाखापट्टनम नगर निगम ने रासायनिक संयंत्र के आसपास के लोगों से घरों में ही रहने और अपने मुंह तथा नाक को कवर के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल करने को कहा है। इस संयंत्र से बृहस्पतिवार तड़के गैस का रिसाव हुआ है। गोलापत्तनम में स्थित एलजी पॉलिमर्स रसायनिक संयंत्र से हुए गैस रिसाव के कारण एक आठ साल के बच्चे समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।निगम ने एक ट्वीट में कहा, " गोपालपत्तनम में एलजी पॉलिमर्स से गैस का रिसाव हुआ है। इन स्थानों के आसपास रहने वाले लोगों से आग्रह है कि वे सुरक्षा एहतियात बरतते हुए घरों से बाहर नहीं निकलें। " निगम ने कहा, " अपनी नाक और मुंह को ढकने के लिए कृपया गीले कपड़े का मास्क की तरह इस्तेमाल करें। "निगम ने कहा कि उसके अधिकारी पानी का छिड़काव करके गैस रिसाव के प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ में लोगों से मास्क का इस्तेमाल करने के लिए कहने के वास्ते सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि एंबुलेंस, दमकल की गाड़ियां और पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने जिंदगियां बचाने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हरसंभव कदम उठाने के लिए जिले के अधिकारियों से कहा है। दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी पॉलिमर्स पॉलीस्टीरीन और कई कामों में आने वाला प्लास्टिक बनाती है जिसका इस्तेमाल अलग अलग तरह के उत्पाद बनाने में होता है जैसे खिलौने। यह 1961 से संचालित है।

टॅग्स :विशाखापट्टनमआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप