लाइव न्यूज़ :

विशाखापत्तनम: एलजी पॉलीमर्स संयंत्र को बंद करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

By भाषा | Updated: May 9, 2020 15:59 IST

विशाखापत्तनम के निकट आर आर वेंकटपुरम गांव में ग्रामीणों ने एलजी पॉलीमर्स को तत्काल बंद करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया, जिससे संयंत्र क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों ने कहा कि कारखाने ने यहां के लोगों के जीवन को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है, इसलिए इसे तत्काल बंद किया जाए।प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली इस फैक्टरी से बृहस्पतिवार को स्टाइरीन गैस के रिसाव के बाद 12 लोगों की मौत हो गयी।

विशाखापत्तनम: शहर के निकट आर आर वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलीमर्स को तत्काल बंद करने की मांग करते हुए शनिवार को ग्रामीणों ने यहां प्रदर्शन किया जिससे संयंत्र क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

प्रदर्शनकारियों ने गैस रिसाव से मारे गये दो लोगों के शव कारखाने के मुख्य द्वार के सामने रखकर प्रदर्शन किया और कुछ लोग संयंत्र के अंदर तक घुस गए। इस दौरान प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी जी सवांग गैस रिसाव स्थल का निरीक्षण कर रहे थे और स्थिति सामान्य करने के लिए उठाये जा रहे कदमों पर प्रबंधन से बातचीत कर रहे थे। 

ये शव पोस्टमॉर्टम के बाद केजीएच शवगृह से शनिवार को अंतिम संस्कार के लिए गांव लाए जा रहे थे। हालांकि उग्र ग्रामीणों ने फैक्टरी के गेट के सामने एंबुलेंस रोक दी और शवों को सड़क पर रख दिया। ग्रामीणों ने कहा कि कारखाने ने यहां के लोगों के जीवन को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है, इसलिए इसे तत्काल बंद किया जाए। इस दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन था। 

प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली इस फैक्टरी से बृहस्पतिवार को स्टाइरीन गैस के रिसाव के बाद 12 लोगों की मौत हो गयी। गैस रिसाव की घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीणों को विशाखापत्तनम में ठहराया गया था जो आज सुबह गांव लौट आए। वे फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और कारखाने को बंद करने की मांग कर रहे थे। सुरक्षा कारणों से संयंत्र के पास तैनात पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को कारखाने के पास जाने से रोकने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और फैक्टरी के गेट के पास धरने पर बैठ गए। 

पुलिस ने शुरुआत में कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और वहां से ले गयी लेकिन कुछ देर में मौके पर बड़ी संख्या में और ग्रामीण जुट गए। एक मौका ऐसा आया जब कई ग्रामीण कारखाने के एक छोटे प्रवेश द्वार से उसके अंदर घुस गए और इस दौरान एक महिला को डीजीपी के पैरों में गिरकर संयंत्र को बंद करने की गुहार लगाते हुए देखा गया। इस बीच विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त आर के मीणा ने अपने अधिकारियों और जवानों को ग्रामीणों को कारखाने से बाहर निकालने का निर्देश दिया जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाला।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसविशाखापट्टनमवाई एस जगमोहन रेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज