लाइव न्यूज़ :

विशाखापत्तनम: दोबारा गैस रिसाव की उड़ी अफवाह, गांव वासियों का डर दूर करने में जुटी सरकार

By भाषा | Updated: May 8, 2020 23:36 IST

राज्य की मुख्य सचिव नीलम साहनी ने शाम के समय विशाखापत्तनम जिला प्रशासन के साथ हालात की समीक्षा की। सरकार का कहना है कि गांववासी हालात सामान्य होने के लिये 48 घंटे का इंतजार कर सकते हैं। वे चाहें तो शहर में लगाए गए राहत शिविरों से वापस अपने घर लौट सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एल जी पॉलीमर संयंत्र से शुक्रवार को ताजा रिसाव की अफवाहें उड़ने के बाद आसपास के पांच गांवों के लोगों के बीच डर और बढ़ गया है।इससे पहले बृहस्पतिवार को इसी संयंत्र से स्टाइरीन गैस लीक होने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि सरकार ने लोगों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास करते हुए जोर देकर कहा है कि अब ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एल जी पॉलीमर संयंत्र से शुक्रवार को ताजा रिसाव की अफवाहें उड़ने के बाद आसपास के पांच गांवों के लोगों के बीच डर और बढ़ गया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को इसी संयंत्र से स्टाइरीन गैस लीक होने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि सरकार ने लोगों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास करते हुए जोर देकर कहा है कि अब ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

राज्य की मुख्य सचिव नीलम साहनी ने शाम के समय विशाखापत्तनम जिला प्रशासन के साथ हालात की समीक्षा की। सरकार का कहना है कि गांववासी हालात सामान्य होने के लिये 48 घंटे का इंतजार कर सकते हैं। वे चाहें तो शहर में लगाए गए राहत शिविरों से वापस अपने घर लौट सकते हैं।

गुजरात और नागपुर के तकनीकी विशेषज्ञ स्टाइरीन को पूरी तरह से निष्क्रिय करने के काम में जुटे हुए हैं। गुजरात से मंगाए गए पीटीबीसी निरोधक को शुक्रवार शाम स्टाइरीन के प्रभाव को निष्क्रिय करने के काम में लगा दिया गया।

सरकार ने प्लांट के आसपास रहने वाले 10 हजार से अधिक ग्रामीणों को राहत शिविर से वापस अपने गांव जाने के लिये कह दिया है कि क्योंकि वहां ठहरने में उन्हें मुश्किल हो रही है। हालांकि राज्य सरकार राहत शिविरों में उनके खाने-पीने का ध्यान रख रही है। इसके अलावा 454 से अधिक ग्रामीण अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से अधिकतर लोग आर आर वेंकटपुरम गांव के हैं, जहां पॉलीमर प्लांट स्थित है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसविशाखापट्टनमलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील