लाइव न्यूज़ :

विशाखापट्टनम: कंपनी में जहरीली गैस लीक से 2 लोगों की मौत, 4 अस्पताल में,  इलाके में मची अफरा-तफरी

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 30, 2020 07:49 IST

विशाखापट्टनम में 7 मई 2020 को भी गैस लीकेज की घटना हुई थी। यह गैस लीकेज एलजी पॉलिमर्स कंपनी में हुई थी, जो विशाखापट्टनम के वेंकटपुरम नाम के गांव में स्थित है। जिसमें 11 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे 29 जून की देर रात को सेनर लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में बेंजिमिडाजोल नाम की जहरीली गैस लीक हुई।गैस लीक होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी के बीच विजाग गैस लीक की घटना को लेकर चर्चा होने लगी। पुलिस का कहना है कि गैस ज्यादा फैली नहीं और स्थिति नियंत्रण में है। 

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक बार फिर से गैस लीक की घटना हुई है। कंपनी में जहरीली गैस लीक से 2 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैस लीक की ये घटना परवदा स्थित जवाहर लाल नेहरु फार्मा सिटी में हुई है। पुलिस ने बताया कि गैस ज्यादा फैली नहीं और स्थिति नियंत्रण में है। 29 जून की देर रात को सेनर लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में बेंजिमिडाजोल नाम की जहरीली गैस लीक हुई। जिसकी वजह से काम कर रहे छह लोगों में दो की मौत हो गई और चार का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जिस समय गैस लीक हादसा हुआ, उस समय फार्मा कंपनी में 30 लोग काम कर रहे थे। जिसमें से अचानक 6 मजदूर बेहोश होकर गिर गए। सभी बेहोश कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया जहां दो की मौत हो गई।

परवदा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर उदय कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि घटना में 2 लोग मारे गए और 4 अस्पतालों में भर्ती हुए। अब स्थिति नियंत्रण में है।  मरने वाले 2 व्यक्ति श्रमिक थे और रिसाव स्थल पर मौजूद थे। गैस कहीं और नहीं फैली है। 

जिन दो मजदूरों की मौत हुई है, उनकी पहचान नरेंद्र और गौरी शंकर के रूप में हुई है। अस्पताल में एडमिट चार लोगों की हालत गंभीर है। फिलहाल रेस्क्यू टीम गैल लीक कैसे हुई...इसका पता लगाने में जुटी है। फिलहाल प्रथम दृष्टया तकनीकी कारण से गैस लीक होना बताया जा रहा है। 

मई महीने में एलजी पॉलिमर्स कंपनी की फैक्ट्री में हुई थी गैस लीक, 11 की मौत

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्थित एलजी पॉलिमर्स कंपनी की फैक्ट्री में गैस लीक होने से मई महीने में 11 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा 7 मई 2020 की सुबह हुई थी। शुरुआती जांच में बताया गया था हादसा एक स्टाइरिन गैस लीक होने की वजह से हुआ। इस हादसे की जांच के लिए राज्य सरकार की ओर से एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया था।

टॅग्स :विशाखापट्टनमआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज