लाइव न्यूज़ :

वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन, 6 बार रहे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

By विनीत कुमार | Updated: July 8, 2021 07:46 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह 9 बार विधायक और पांच बार सांसद रहे। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। बुधवार को सांस लेने में समस्या बढ़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देवीरभद्र सिंह का निधन शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआवीरभद्र सिंह को बुधवार से डॉक्टरों की निगरानी में वेंटिलेटर पर रखा गया था

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है। वे 87 साल के थे और पिछले कई दिनों से खराब स्वास्थ्य के कारण गुरुवार तड़के 3.40 बजे एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

वरिष्ठ नेता पिछले कई दिनों से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में भर्ती थे। उन्हें सोमवार को दिल का दौरा पड़ा था और इसके बाद से ही उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उन्हें आईजीएमसी के सीसीयू में रखा गया था।

आईजीएमसी के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ जनक राज के अनुसार बुधवार को सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद वीरभद्र सिंह डॉक्टरों की निगरानी में वेंटिलेटर पर थे।

वीरभद्र सिंह: 9 बार विधायक, पांच बार रहे सांसद

वीरभद्र सिंह 9 बार विधायक और पांच बार सांसद रहे। साथ ही वे 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। पिछले महीने 11 जून को उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव रहा था। पिछले दो महीने में ये दूसरी बार था जब वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। दरअसल इससे पहले वे 12 अप्रैल को भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 

पिछले 23 जून को ही उनके परिवार एवं समर्थकों ने उनके आवास पर केक काटकर बुधवार को उनका 87वां जन्मदिन मनाया था। हालांकि वे तब अस्पताल में भर्ती थे।

कोरोना वायरस से पहली बार संक्रमित पाए जाने पर सिंह को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 30 अप्रैल को घर आए थे, लेकिन उन्हें अपने घर पहुंचते ही हृदय संबंधी समस्या और सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया और तब से वे वहीं भर्ती थे।

वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह भी राजनीति में हैं। प्रतिभा सिंह जहां पूर्व सांसद हैं वहीं विक्रमादित्य अभी शिमला ग्रामीण से विधायक हैं।

बता दें वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे। वे पहली बार 8 अप्रैल 1983 से 5 मार्च 1990 तक सीएम रहे। इसके बाद 3 दिसंबर 1993 से 23 मार्च 1998, फिर 6 मार्च 2003 से 29 दिसंबर 2007 और 25 दिसंबर 2012 से 26 दिसंबर 2017 तक सीएम रहे।

टॅग्स :वीरभद्र सिंहहिमाचल प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल