लाइव न्यूज़ :

Watch: 'हिम्मत है तो नौकरी से निकालकर दिखा...दफा हो जा!', महिला SDM ने भाजपा नेता को ऐसे लगाई फटकार, वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: July 14, 2022 11:19 IST

खबर के अनुसार, कथित तौर पर भाजपा नेता ने महिला एसडीएम को पहले धमकाया था जिसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला एसडीएम और भाजपा नेता की बहस वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एसडीएम भाजपा के पूर्व विधायक को फटकार लगाते हुए दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला मंगलवार का है जो अब सामने आया है।

भोपाल: एमपी के उज्जैन के बड़नगर के एसडीएम निधि सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पूर्व भाजपा विधायक को फटकार लगाते हुए दिखाई दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एसडीएम निधि सिंह भाजपा के पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई को उनके समर्थकों के सामने ही बोल रही है। 

वीडियो में यह देखा जा रहा है एसडीएम निधि सिंह काफी गुस्से में है और ऐसे में वह भाजपा के पूर्व विधायक के लिए तीखे शब्द का भी इस्तेमाल कर रही है। यह घटना मंगलवार का बताया जा रहा है जो अब जाकर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भी इस पर चुटकी ली है। 

क्या है पूरा मामला

एनबीटी की एक खबर के अनुसार, मंगरेड इलाके के लोगों ने इलाके में हो रहे जलजमाव के लिए एसडीएम से शिकायत की थी जिसके बाद एसडीएम अवरोध को हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी। इस दौरान वहां अपने समर्थकों के साथ भाजपा के पूर्व विधायक भी आ गए और अवरोध हटाने से मना किया था। 

खबर के मुताबिक, इस घटना को लेकर कथित तौर पर भाजपा के पूर्व विधायक ने पहले एसडीएम को धमकाया था जिसके बाद एसडीएम भी गुस्सा हो गई और भाजपा नेता को फटकार लगाने लगी। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता और एसडीएम के बीच काफी बहस हुई थी। 

दम है तो नौकरी से हटवा कर बताओ- एसडीएम 

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि एसडीएम काफी गुस्से में है और वह भाजपा के पूर्व विधायक को फटकार लगा रही है। एसडीएम को यह कहते हुए सुना गया, "तू कौन होता है मुझसे मेरी नौकरी पर बोलने वाला, हिम्मत है तो नौकरी से निकालकर दिखा, चल दफा हो यहां से।"

कांग्रेस ने ली चुटकी 

मामले पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने इस वीडियो को ट्वीट किया और कहा कि बडनगर से पूर्व बीजेपी विधायक शांतिलाल धाबाई का एसडीएम ने किया शब्दों से सम्मान। बीजेपी सरकार में अधिकारियों का जनता और जनप्रतिनिधियो के प्रति ऐसा ही रवैया है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshउज्जैनवायरल वीडियोSDMBJPMLA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह