लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में फिर से भड़की हिंसा; कई दुकानें आग के हवाले, संबलपुर में लगा कर्फ्यू

By अंजली चौहान | Updated: April 15, 2023 09:50 IST

संबलपुर उपजिलाधिकारी ने शहर की वर्तमान स्थिति की जानकारी मिलने के बाद दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144(1) के तहत कर्फ्यू घोषित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के संबलपुर में लगी धारा 144 ताजा हिंसा की घटना के बाद पुलिस अलर्ट हनुमान जयंती के दिन दो पक्षों में हुई थी झड़प

भुवनेश्वर: ओडिशा में हनुमान जयंती को हुई हिंसा के बाद हालात काबू में होते नहीं दिख रहे हैं। शहर में शुक्रवार को एक बार फिर हिंसा भड़कने के कारण संबलपुर में अगली सूचना तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।

संबलपुर उपजिलाधिकारी ने शहर की वर्तमान स्थिति की जानकारी मिलने के बाद दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144(1) के तहत कर्फ्यू घोषित कर दिया है। इस आदेश के तहत कस्बे के अधिकार क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति या समूह को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

पुलिस थाना धनुपाली थाना, खेतराजपुर थाना, ऐंथापाली थाना, बरेईपाली थाना एवं सदर थाना संबलपुर को तत्काल प्रभाव से अगली सूचना तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

गौरतलब है कि इस कर्फ्यू की स्थिति में लोगों को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आवश्यक सामानों की खरीद करने की अनुमति है।

इसके अलावा जिला मुख्यालय अस्पताल में चिकित्सा आपात स्थिति के लिए एक हेल्पलाइन जारी की गई है और लोग इस हेल्पलाइन नंबर जो कि 7655800760 पर संपर्क कर सकते हैं। 

उपजिलाधिकारी ने कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

कई दुकानें आग के हवाले

दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, शुक्रवार को ताजा हिंसा की घटनाएं देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि संबलपुर में कई दुकानों में आग लगा दी गई थी। 

जानकारी के अनुसार, ओडिशा सरकार ने शाम को मार्च से पहले शहर में लगभग 1,500 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया था। समारोह का मुख्य आकर्षण 'महा आरती' कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

हनुमान जयंती मनाने वाले कुल 35 जत्थों ने जुलूस में हिस्सा लिया, जो शाम को ब्रक्सपाल हनुमान मंदिर से शुरू होकर संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा।

बाइक रैली के दौरान झड़प 

बता दें कि संबलपुर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को बाइक रैली का आयोजन किया गया था। इस बाइक रैली के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई। देखते ही देखते सड़क पर हिंसा फैल गई और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

कुछ दुकानों में भी आग लगा दी गई। तेज भड़की इस हिंसा में झड़प के दौरान पथराव किया गया, जिसमें कम से कम 10 पुलिसकर्मी और हनुमान जयंती समन्वय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर सहित लगभग 12 सदस्य घायल हो गए। 

संबलपुर में दंगा करने के आरोप में 32 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कुछ को शहर में हिरासत में भी लिया गया। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में पुलिस को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। 

टॅग्स :ओड़िसाPoliceसंबलपुरsambalpur-pc
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज