लाइव न्यूज़ :

दिग्गज पत्रकार विनोद दुआ नहीं रहे, 67 साल की उम्र में निधन

By विनीत कुमार | Published: December 04, 2021 5:27 PM

टीवी जगत के दिग्गज पत्रकार रहे विनोद दुआ का शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब थी और आईसीयू में भर्ती थे।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी पत्रकारिता के सबसे पुराने चेहरों में से एक थे विनोद दुआ।दूरदर्शन और फिर एनडीटीवी जैसे चैनलों के साथ लंबे समय तक काम किया।इसी साल विनोद दुआ की पत्नी का निधन कोविड से हो गया था।

नई दिल्ली: दिग्गज पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है। वे 67 साल के थे। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और दिल्ली के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। विनोद दुआ की बेटी और अभिनेत्री मल्लिका दुआ ने उनके निधन की पुष्टि की है।

मल्लिका दुआ ने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार रविवार को दिन में 12 बजे किया जाएगा। विनोद दुआ इसी साल की शुरुआत में वे कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और स्थिति बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। बाद में वे इससे उबरने में कामयाब रहे।

विनोद दुआ के साथ उनकी पत्नी पद्मावती चिन्ना दुआ भी भारत में कोविड की दूसरी लहर के दौरान तब संक्रमित हुई थीं। दोनों को गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिन्ना का हालांकि जून में कोविड से लंबे समय तक जंग के बाद निधन हो गया।

मल्लिका ने पिता के निधन की सूचना देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमारे निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने 42 वर्षों से अधिक समय में दिल्ली की रिफ्यूजी कॉलोनियों से  उत्कृष्ट पत्रकारिता के शिखर तक बढ़ते हुए एक अद्वितीय जीवन जिया। हमेशा सच बोलते रहे। वह अब हमारी मां, उनकी प्यारी पत्नी चिन्ना के साथ स्वर्ग में हैं जहां वे गाना, खाना बनाना, यात्रा करना और एक दूसरे को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।'

भारतीय टीवी पत्रकारिता में विनोद दुआ सबसे पुराने चेहरों में से एक थे। दूरदर्शन के साथ काम करने के बाद वे लंबे समय तक एनडीटीवी चैनल में भी रहे। बाद में वे डिजिटल पत्रकारिता की ओर मुड़ गए थे। विनोद दुआ अपने पीछे दो बेटियां- बकुल दुआ और मल्लिका दुआ को छोड़ गये हैं। बकुल एक मनोवैज्ञानिक हैं।

टॅग्स :विनोद दुआकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन से भी साइड इफेक्ट्स का हुआ खुलासा- रिपोर्ट

विश्वएस्ट्राजेनेका ने वैश्विक स्तर पर वापस ली कोविड वैक्सीन, बताया ये कारण: रिपोर्ट

भारतCoWIN सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कारण

विश्वChina Covid-19: विरोध प्रदर्शन का असर, प्रयोगशाला में लौटे वैज्ञानिक झांग योंगझेन, चीन कैसे कोविड-19 वायरस से जुड़ी जानकारियों को नियंत्रित कर रहा!

स्वास्थ्यकोविड-19 वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर बोली एस्ट्राजेनेका- "हमारी सहानुभूति उन लोगों के प्रति है..."

भारत अधिक खबरें

भारतस्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को किया अरेस्ट, जानें 'आप' ने क्या कहा

भारतप्रज्वल रेवन्ना मामले में एचडी देवेगौड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'और भी लोग' शामिल'

भारतSwati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस ने CM आवास से विभव कुमार को हिरासत में लिया, स्वाति मालीवाल ने लगाए थे आरोप

भारतSwati Maliwal Assault Case: बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगभग 3x2 सेंमी आकार के और दाहिनी आंख के नीचे गाल पर लगभग 2x2 सेंमी आकार के चोट के निशान, एम्स मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने उम्मीदवारी वापस ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम सिंह से टक्कर