लाइव न्यूज़ :

Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024: जापान, यूक्रेन के बाद क्यूबा, एक दिन में तीन पहलवान को पटका, फाइनल में विनेश, एक पदक पक्का, सारा एन हिल्डेब्रांट से टक्कर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 7, 2024 05:33 IST

Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024 live update: पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किग्रा कुश्ती के सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को हराया और पदक पक्का किया।

Open in App
ठळक मुद्देVinesh Phogat in Paris Olympics 2024 live update: पहले राउंड 16 में गत चैंपियन जापान की युई सुसाकी को हराया था।Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024 live update: विनेश ने अंकों के आधार पर 5-0 से जीत हासिल की।Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024 live update: ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।

Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024 live update: विनेश फोगाट ने मंगलवार को मंगल कर दिया। एक दिन में तीन पहलवान को चित्त कर फाइनल में प्रवेश किया और एक पदक पक्का कर लिया। पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किग्रा कुश्ती के सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को हराया और पदक पक्का किया। वह बुधवार को यूएसए की सारा एन हिल्डेब्रांट के खिलाफ स्वर्ण पदक मैच लड़ेंगी। पहली बार इस भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रही विनेश ने अंकों के आधार पर 5-0 से जीत हासिल की। ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।

वह साक्षी मलिक के बाद ग्रीष्मकालीन खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान बन जाएंगी। विनेश ने पहले राउंड में निष्क्रियता से अपना पहला अंक जीता। इसके बाद दूसरे राउंड में भारतीय को निष्क्रियता की चेतावनी दी गई, जिसका इस्तेमाल करके उन्होंने चार अंक हासिल किए। भारतीय पहलवान ने इससे पहले राउंड 16 में गत चैंपियन जापान की युई सुसाकी को हराया था।

उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराया था। फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के महिला 50 किग्रा कुश्ती के क्वार्टर फाइनल मैच में यूक्रेन की ओसाना लिवाच को हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की। शुरुआती दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की युई सुसाकी को 3-2 हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली विनेश ने आठवीं वरीयता प्राप्त पहलवान को 7-5 से शिकस्त दी।

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024हरियाणाओलंपिकविनेश फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र