लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मलकानगिरि जिले में गांव वालों ने एक माओवादी को मार गिराया

By भाषा | Updated: January 26, 2020 17:04 IST

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने घायल माओवादी को इलाज के लिए मलकानगिरि के जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया है।

ओडिशा के मलकानगिरि जिले में ग्रामीणों के हाथों एक माओवादी मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात दो माओवादी जैंतुरई गांव आये थे और उन्होंने निवासियों को गणतंत्र दिवस को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि हालांकि निवासियों ने माओवादियों के इस फरमान का विरोध किया और इन दोनों का गांव के बाहर तक पीछा किया।

माओवादियों ने लोगों को आतंकित करने के लिए गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने धनुष और तीर जैसे अपने पारंपरिक हथियारों से जवाबी कार्रवाई की। ग्रामीणों ने माओवादियों पर पथराव भी किया जिससे एक माओवादी मारा गया और एक अन्य घायल हो गया।

ग्रामीणों का मानना था कि वे क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी के कारण विकास कार्यक्रमों से वंचित हैं। हाल में माओवादियों ने जैंतुरई गांव को जोड़ने वाली एक सड़क के निर्माण का विरोध किया था। पुलिस ने बताया कि एक माओवादी मारा गया और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। राज्य में इस तरह की यह पहली घटना है जिसमें ग्रामीणों ने माओवादियों पर हमला किया है।

मलकानगिरि के पुलिस अधीक्षक आर डी खिलारी ने कहा, ‘‘हमें बताया गया है कि माओवादियों द्वारा गोलियां चलाने पर ग्रामीणों ने जवाबी कार्रवाई की। ऐसा बताया गया है कि एक माओवादी मारा गया।’’ पुलिस ने बताया कि बीएसएफ के जवानों समेत सुरक्षाकर्मियों को गांव रवाना किया गया है क्योंकि निवासियों को आशंका है कि माओवादी बदला लेंगे।

पुलिस ने घायल माओवादी को इलाज के लिए मलकानगिरि के जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया है। इस बीच कालाहांडी जिले से प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार नियामगिरी पहाड़ियों के निकट सुरक्षाकर्मियों और माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई। माओवादियों ने 22 जनवरी को नियामगिरी क्षेत्र में एक सड़क का निर्माण कार्य रूकवा दिया था।

टॅग्स :ओड़िसानक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी