लाइव न्यूज़ :

तुर्किये के सेब और सूखे मेवों का आयात रोककर 'राष्ट्र प्रथम' का रुख अपनाया?, मुख्यमंत्री फडणवीस ने व्यापारियों को किया सलाम, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 15, 2025 17:34 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को पुणे के व्यापारियों को बधाई दी जिन्होंने तुर्किये के पाकिस्तान को समर्थन के विरोध में वहां से सेब और मेवों का आयात रोककर 'राष्ट्र प्रथम' का रुख अपनाया।

Open in App
ठळक मुद्देसमर्थन करने वाले देशों को भी सबक सिखाने की जरूरत है।सेब और अन्य उत्पादों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।'राष्ट्र प्रथम' की इस स्वाभाविक भावना का स्वागत करता हूं।

पुणेः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को पुणे के व्यापारियों की सराहना की, जिन्होंने पाकिस्तान के समर्थन के विरोध में तुर्किये से सेब और सूखे मेवों का आयात रोककर 'राष्ट्र प्रथम' का रुख अपनाया। तुर्किये द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे के खिलाफ भारत के हमलों की आलोचना करने के बाद पुणे के एपीएमसी बाजार में फल व्यापारियों ने तुर्किये से आने वाले सेब और अन्य उत्पादों का बहिष्कार करने का फैसला किया। मैं उन सभी व्यापारियों को बधाई देता हूंस जिन्होंने तुर्किये से आयात का बहिष्कार करने का फैसला किया है। राष्ट्र प्रथम' हमारा रुख होना चाहिए। पहलगाम में हत्याओं की साजिश रचने वालों को ही नहीं बल्कि उनका समर्थन करने वाले देशों को भी सबक सिखाने की जरूरत है।

मैं नागरिकों के बीच 'राष्ट्र प्रथम' की इस स्वाभाविक भावना का स्वागत करता हूं। पाकिस्तान और पाक के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे के खिलाफ भारत के हमलों की तुर्किये द्वारा आलोचना किए जाने के बाद यहां एपीएमसी बाजार के फल व्यापारियों ने तुर्किये से आने वाले सेब और अन्य उत्पादों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

फडणवीस ने कहा, "मैं उन सभी व्यापारियों को बधाई देता हूं जिन्होंने तुर्किये से आयात का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इस समय हमारा रुख 'राष्ट्र प्रथम' होना चाहिए। न केवल पहलगाम में हत्याओं की साजिश रचने वालों को बल्कि उनका समर्थन करने वाले देशों को भी सबक सिखाने की जरूरत है। मैं नागरिकों के बीच 'राष्ट्र प्रथम' की इस स्वाभाविक भावना का स्वागत करता हूं।"

एक व्यापारी को पाकिस्तान से कथित तौर पर धमकी भरा फोन आने के बारे में उन्होंने कहा कि व्यापारियों को ऐसी धमकियों से चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "भारत एक ऐसा देश है जिसने पाकिस्तान में घुसकर उसे तबाह कर दिया।

यहां तक कि ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने भी भारत द्वारा किए गए विनाश की सैटेलाइट तस्वीरें प्रकाशित करके पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया। दूसरी ओर, पाकिस्तान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सका। खोखली धमकियों का शिकार होने की जरूरत नहीं है। सरकार सुरक्षा प्रदान करेगी और सभी को 'राष्ट्र प्रथम' के रुख पर अडिग रहना चाहिए।" 

टॅग्स :तुर्कीदेवेंद्र फड़नवीसPuneमहाराष्ट्रTurkish Airlines
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला