लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवार को जमीन पर गिरा लातों से पीटा, TMC पर लगे आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: November 25, 2019 15:52 IST

करीमपुर विधानसभा क्षेत्र में जब भाजपा उम्मीदवार तथा प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार मतदान केन्द्र पर पहुंचे तो राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ‘‘वापस जाओ’’ के नारे लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में जारी उपचुनाव के बीच हिंसा की खबर सामने आई है। बीजेपी के उम्मीदवार जय प्रकाश मजूमदार के साथ लोग मरपीट करते नजर आ रहे हैं।  

पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीट पर जारी उपचुनाव के बीच हिंसा की खबर सामने आई है। करीमपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार जय प्रकाश मजूमदार के साथ लोग मरपीट करते नजर आ रहे हैं।  

समाचार एजेंसी एनएनआई के मुताबिक मारपीट करने वाले तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग बीजेपी उम्मीदवार जय प्रकाश के साथ मारपीट कर उन्हें खदेड़ते हुए सड़क किनारे झाड़ियों में ले गए। बीजेपी ने जय प्रकाश पर हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताया है। 

वहीं, जब करीमपुर विधानसभा क्षेत्र में जब भाजपा उम्मीदवार तथा प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार मतदान केन्द्र पर पहुंचे तो राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ‘‘वापस जाओ’’ के नारे लगाए। पुलिस ने भीड़ को तितर-भितर करने के लिए लाठी चार्ज किया। तृणमूल के स्थानीय नेताओं ने मजूमदार पर शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का आरोप लगाया। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीट पर जारी उपचुनाव में सोमवार को सुबह साढ़े 11 बजे तक 30.17 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया । चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि खड़गपुर सदर में 2.25 लाख मतदाता हैं और यहां पहले चार घंटे में 28 प्रतिशत मतदान हुआ। 

हालांकि, कालियागंज और करीमपुर में क्रमश: 31.25 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है । उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों के 801 मतदान केन्द्रों में मतदान जारी है। इन तीन विधानसभा क्षेत्रों में सात लाख से अधिक मतदाता 18 उम्मीदवरों की किस्मत का फैसला करेंगे।

कालियागंज में भाजपा उम्मीदवार कमल चंद्र सरकार अपनी पत्नी को वोट डालने में मदद करते नजर आए। तृणमूल ने चुनाव आयोग को इसकी शिकायत की है। चुनाव निकाय ने कहा कि वह आरोपों की जांच कर रही है। खड़गपुर सदर और करीमपुर के विधायकों के इस साल लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद ये सीटें रिक्त हुई थी जबकि कालियागंज के कांग्रेस विधायक प्रमथ नाथ रे के निधन के बाद यहां चुनाव कराना जरूरी था । उपचुनाव के नतीजे 28 नवम्बर को घोषित किए जाएंगे। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप