लाइव न्यूज़ :

VIDEO: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने कहा, 'पूरी दिल्ली उनके पिता के आगे नतमस्तक है', कांग्रेस ने बयान पर ली चुटकी

By रुस्तम राणा | Updated: June 22, 2024 19:37 IST

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह ने शुक्रवार को सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के भेरुंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। अलग-अलग दलों के नेता कार्तिकेय के बयान का वीडियो साझा कर रहे हैं।

Open in App

भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद ''पूरी दिल्ली उनके पिता के सामने नतमस्तक है।'' चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह ने शुक्रवार को सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के भेरुंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। अलग-अलग दलों के नेता कार्तिकेय के बयान का वीडियो साझा कर रहे हैं। चौहान ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राज्य के विदिशा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। कार्तिकेय के इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि इसका मतलब है कि दिल्ली डरी हुई है और पार्टी के अंदर असंतोष का डर है। अपने संबोधन में कार्तिकेय ने कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने संदेश देकर शानदार काम किया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिल्ली में रहने के बाद हाल में ही लौटा हूं। पहले भी, हमारे नेता (चौहान) मुख्यमंत्री के रूप में लोकप्रिय थे। लेकिन मैं नहीं जानता कि ऐसा क्यों लगता है कि मुख्यमंत्री नहीं रहने पर वह और लोकप्रिय हो गए।’’ कार्तिकेय सिंह ने कहा, "अब जब हमारे नेता (शिवराज) इतनी बड़ी जीत हासिल करके गए हैं, तो पूरी दिल्ली भी आज उनके सामने नतमस्तक है। पूरी दिल्ली उन्हें जानती-पहचानती है और उनका सम्मान करती है। न सिर्फ दिल्ली, बल्कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक अगर हम शीर्ष नेताओं को गिनें, तो हमारे नेता शिवराज सिंह चौहान उस सूची में शामिल हैं।’’ कार्तिकेय सिंह अमेरिका के पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने चुनाव में उनके पिता का साथ देने के लिये बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। 

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कहा जाता है कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ है----लेकिन मैं कहूंगा कि एक नेता की सफलता के पीछे एक महिला के अलावा उस क्षेत्र की जनता का हाथ है।’’ कार्तिकेय सिंह के बयान पर उन पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "शिवराज जी के युवराज कह रहे हैं कि दिल्ली डर रही है! यह 100% सच है! क्योंकि, देश भी डरे हुए तानाशाह को गौर से देख रहा है! ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘डर पार्टी के अंदर असहमति की आवाज का! डर बड़े नेताओं की बगावत का! डर गठबंधन के प्रबंधन का! डर समर्थन की सरकार के गिरने का! डर टिकी हुई कुर्सी के हिलते हुए पांवों का! टीम भाजपा यह मत सोचिए कि शिवराज जी की विरासत में कोई बच्चा है! लेकिन, यह जरूर देखिए कि यह डर अच्छा है।'' शिवराज सिंह विदिशा लोकसभा सीट से 8.20 लाख से अधिक मतों के अंतर चुनाव जीते हैं। वे नरेन्द्र मोदी नीत सरकार में कृषि मंत्री बने हैं। बुधनी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव कराए जाने की जल्द ही घोषणा किये जाने की उम्मीद है। शिवराज सिंह चौहान का पुत्र होने के नाते कार्तिकेय सिंह को इस सीट से भाजपा की स्वाभाविक पसंद माना जा रहा है। 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानMadhya Pradeshवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए