लाइव न्यूज़ :

VIDEO: उद्धव ठाकरे ने शिंदे सेना के विधायक के बॉडीगार्ड द्वारा नेरल में कार चालक की पिटाई का वीडियो शेयर किया, कानून-व्यवस्था पर साधा निशाना

By रुस्तम राणा | Updated: September 11, 2024 19:42 IST

एक्स पर अपने पोस्ट में उद्धव ठाकरे ने कहा, "महाराष्ट्र में गैंगस्टर्स! विधायक महेंद्र थोरवे के बॉडीगार्ड शिवा ने नेरल में दिनदहाड़े सड़क पर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। उस व्यक्ति की पत्नी और बच्चे रो रहे थे, लेकिन किसी ने मदद करने की हिम्मत नहीं दिखाई..."

Open in App
ठळक मुद्देथोरवे कर्जत निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं और नेरल इसी निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा हैंठाकरे ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, कहा, महाराष्ट्र में गैंगस्टर्स! विधायक महेंद्र थोरवे के बॉडीगार्ड शिवा ने नेरल में दिनदहाड़े सड़क पर एक व्यक्ति की पिटाई कर दीउन्होंने आगे कहा, उस व्यक्ति की पत्नी और बच्चे रो रहे थे, लेकिन किसी ने मदद करने की हिम्मत नहीं दिखाई

मुंबई: महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेता पिछले कुछ दिनों से राज्य में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर महायुति सरकार पर हमला बोल रहे हैं। बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं और सरकार लोगों की दुर्दशा नहीं देख पा रही है। ठाकरे ने यह बात एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के विधायक महेंद्र थोरवे के अंगरक्षक द्वारा नेरल में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो शेयर करते हुए कही। 

थोरवे कर्जत निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं और नेरल इसी निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा हैं। एक्स पर अपने पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "महाराष्ट्र में गैंगस्टर्स! विधायक महेंद्र थोरवे के बॉडीगार्ड शिवा ने नेरल में दिनदहाड़े सड़क पर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। उस व्यक्ति की पत्नी और बच्चे रो रहे थे, लेकिन किसी ने मदद करने की हिम्मत नहीं दिखाई..."

उन्होंने कहा, "कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। यह केवल कर्जत में ही नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में गुंडागर्दी बढ़ गई है। कानून व्यवस्था का इंतजार है।" हालांकि खबर लिखाने जाने तक सरकार या पुलिस की ओर से किसी ने भी इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति हरी टी-शर्ट पहने एक कार चालक को रॉड से बेतहाशा पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई। एक महिला भी मदद के लिए चिल्लाती हुई सुनाई दे रही है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई करेगी। हाल ही में, एमवीए नेताओं ने बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने में विफल रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग की थी।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो