लाइव न्यूज़ :

Video: सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को नियुक्ति पत्र बांटने पर घेरा, कहा- "मुख्यमंत्री जी, नौजवानों को मत ठगिये, 10 लाख सरकारी नौकरी का क्या हुआ?"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 22, 2022 17:12 IST

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नौकरी के नाम पर बिहार के युवाओं को ठगने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने नीतीश कुमार द्वारा नौकरियों के नियुक्ति पत्र को बांटे जाने को युवाओं के साथ ठगी बतायानीतीश ने जिन नौकरियों का नियुक्ति पत्र बांटा, उसका विज्ञापन एनडीए के शासनकाल में जारी हुआ थाजब वो महागठधंन के साथ गये थे, तो 10 लाख नौकरियों का ऐलान किया था, कहां हैं 10 लाख नौकरियां

पटना: भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग में नौकरियों के नियुक्ति पत्र को बांटे जाने को युवाओं के साथ ठगी और फर्जीवाड़े की संज्ञा दी है। सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि महागठंबधन की सरकार बनते समय तो नीतीश कुमार ने ऐलान किया था कि वो संविदा पर नियुक्ति नहीं करेंगे लेकिन शुक्रवार को सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ऐलान किया है कि वो दस हजार संविदाकर्मियों की नियुक्ति करेंगे।

सुशील मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए नीतीश सरकार पर ठगी का आरोप लगाते हुए कहा, "मुख्यमंत्री जी, नौजवानों को ठगिये मत। 10 लाख सरकारी नौकरी का क्या हुआ? संविदा पर बहाली समाप्त करने की घोषणा थी, फिर संविदा पर बहाली क्यों?"

वीडियो में सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जिन नौकरियों का नियुक्ति पत्र बांटा है। उसका विज्ञापन एनडीए शासनकाल में जारी किया गया था। उन नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया एनडीए शासनकाल में हुई थी। नीतीश कुमार बिहार के युवाओं को ठगने का काम कर रहे हैं। जब वो महागठधंन के साथ गये थे, तो उन्होंने ऐलान किया था कि युवाओं को 10 लाख नौकरियां देंगे।

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को इस तरह की ठगी शोभा नहीं देती है। नौकरियों के नाम पर उन्हें ऐसा नहीं करनी चाहिए। बिहार की जनता को नीतीश कुमार बताएं कि उन 10 लाख नौकरियों का क्या हुआ, जिसका ऐलान उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनाते समय की थी और जब महागठबंधन की सरकार ने संविदा की जगह स्थाई नौकरियों की बात की थी तो फिर क्यों संविदा पर नई भर्ती का विज्ञापन निकाला जा रहा है।

इसके साथ ही पीएम मोदी द्वारा नौकरियों का नियुक्ति पत्र बांटे जाने का जिक्र करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हम सभी आभारी हैं कि उन्होंने आज 75 हजार लोगों को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र बांटा है। प्रधानमंत्री ने हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी नहीं बल्कि रोजगार देने का वादा किया था। आपने रोजगार नहीं बल्कि नौकरी देने का वादा किया है।

इतना ही नहीं नीतीश शासन पर हमला करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि आपके द्वारा नियुक्त लोगों को दो महीने से तनख्वाह नहीं मिली है। शिक्षकों को दिवाली और छठ पर वेतन नहीं मिल रहा है, जो सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन और पेंशन नहीं दे पा रही है, वो भला 10 लाख नौकरी क्या देगी। यह एक बड़ा प्रश्न बिहार की जनता के सामने है।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारBihar BJPजेडीयूमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह