लाइव न्यूज़ :

Video: सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, बोले- "मेडिकल-इंजीनियरिंग में लड़कियों के आरक्षण का वादा भूल गये"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 25, 2022 19:34 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सुशील मोदी ने कहा कि जब वो एनडीए के साथ सरकार में थे, जब उन्होंने मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा में लड़कियों को 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया था, जिसे महागठंबधन में जाकर वो भूल गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया सुशील मोदी ने कहा मुख्यमंत्री ने बिहार की लड़कियों के साथ धोखा किया है, वादाखिलाफी की हैनीतीश मेडिकल और इंजीनियरिंग में लड़कियों को 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा भूल गये हैं

पटना: राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने एनडीए को छोड़कर महागठबंधन के साथ जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बिहार की लड़कियों के साथ धोखा देने का आरोप लगाया है। सुशील मोदी का आरोप है कि नीतीश कुमार जब एनडीए के साथ सरकार में थे, जब उन्होंने मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा में लड़कियों को 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया था, जो वो महागठंबधन के साथ जाते ही अपने वादे को भूल गये हैं।

सुशील मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से नीतीश कुमार के खिलाफ आरोपों की छड़ी लगते हुए वीडियो जारी करके कहा, "मेडिकल और इंजीनियरिंग में  लड़कियों के लिए 33 फीसदी आरक्षण का वायदा महागठबंधन में शामिल होते ही नीतीश कुमार भूल गए? लगभग 3700 लड़कियां नामांकन से वंचित।"

वीडियो में सुशील मोदी कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब 14 महीने पहले हमारे साथ एनडीए की सरकार में थे, तब उन्होंने लड़कियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग में आरंक्षण की घोषणा की थी, अब सवाल यह है कि वो महागठबंधन में शामिल हो गये तो अपने द्वारा ही किये वादे को क्यों नहीं लागू कर पाए। इसके कारण लड़कियों को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।

सुशील मोदी ने कहा कहा कि बिहार के 11 सरकारी और 7 निजी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की कुल सीटें 2021 हैं। इसके अलावा एक सरकारी और चार निजी डेंटल कालेज में कुल 270 नामांकन हो सकते हैं। इन मेडिकल और डेंटल कालेज की 2291 सीटों पर यदि लड़कियों को 33 फीसद आरक्षण नहीं मिलेगा तो 700 लड़कियां डाक्टर नहीं बन पाएंगी।

नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए सुशील मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा में प्रवेश के लिए लड़कियों से किये हुए आरक्षण के वादे को महागठबंधन में जाते ही, बड़ी आसानी से भूल गए। अगर मेडिकल और इंजीनियरिंग में लड़कियों को 33 फीसद आरक्षण नहीं मिला तो बिहार की 3700 बेटियों को एडमिशन नहीं मिलेगा।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारBJPजेडीयूपटनामहागठबंधनराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार