लाइव न्यूज़ :

कोरोना से बचाव के लिए रेलवे ने बनाई फ्यूमिगेशन टनल, ऐसे पूरी बॉडी मिनट में कर देगा सैनिटाइज

By स्वाति सिंह | Updated: April 6, 2020 14:17 IST

भारतीय रेल की जगाधारी वर्कशॉप में फ्यूमिगेशन टनल बनाई गई है। इस खास तरह के फ्यूमिगेशन टनल या सैनिटाइजेशन रूम का निर्माण कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किया गया है। भारतीय रेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।भारतीय रेल की जगाधारी वर्कशॉप में फ्यूमिगेशन टनल बनाई गई है।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते मोदी सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। कोरोना संकट से निजात पाने के लिए केंद्र और राज्यों की सरकारों अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच अहमदाबाद के अस्पताल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए खास टनल बनाया है। इसके अलावा चेन्नई और भोपाल के में भी इस तरह के टनल बनाने की बात सामने आई है। 

भारतीय रेल की जगाधारी वर्कशॉप में फ्यूमिगेशन टनल बनाई गई है। इस खास तरह के फ्यूमिगेशन टनल या सैनिटाइजेशन रूम का निर्माण कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किया गया है। भारतीय रेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना की रफ्तार थामने के लिए फ्यूमिगेशन टनल यानी सैनिटाइजर रूम बनाया गया है। जब कोई व्यक्ति इस टनल में प्रवेश करेगा, फ्यूमिगेशन स्प्रे शुरू हो जाएगा। रेलवे का दावा है कि एंट्री गेट से प्रवेश कर आउट गेट से बाहर निकलने तक की अवधि में पूरा शरीर सैनिटाइज हो जाएगा। गौरतलब है कि जगाधारी हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित है।

रेलवे ने लिखा, 'भारतीय रेल ने जगाधरी वर्कशॉप में बनाई फ्यूमिगेशन टनल! कोरोना के फैलने से रोकने के लिए फ्यूमिगेशन टनल यानी सेनेटाइजर रूम बनाया गया है जब कोई व्यक्ति इसमें प्रवेश करेगा फ्यूमिगेशन स्प्रे शुरू हो जाएगा और आउटगेट तक जाते-जाते पूरा शरीर सेनेटाइज हो जाएगा।'

बता दें कि जब कोई व्यक्ति इस सैनिटाइजर रूम में प्रवेश करेगा उस पर नोजलों द्वारा सैनिटाइजर की स्प्रे होना शुरू हो जाएगा। जबकि आउट गेट तक जाते-जाते पूरा शरीर सैनिटाइज हो जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने से कोरोना के साथ-साथ अन्य किसी भी तरह के वायरस या कीटाणु पूरी तरह से नष्ट हो जाऐंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी