लाइव न्यूज़ :

Video: मोदी-मोदी का नारा लगा रहे बीजेपी समर्थकों से मिलीं प्रियंका गांधी, कहा-ऑल द बेस्ट

By स्वाति सिंह | Updated: May 14, 2019 09:59 IST

लोकसभा चुनाव 2019: मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। इस दौरान रोड पर खड़े कुछ लोगों प्रियंका की गाड़ी देख मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के इंदौर में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। प्रियंका के रोड शो में कुछ लोगों प्रियंका की गाड़ी देख मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। इस घटना का वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

लोकसभा चुनाव 2019 में सातवें और आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के लिए सभी राजनितिक पार्टियां जुटीं है। सोमवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार किया। यहां रोड शो के दौरान नजारा देखने लायक था जब प्रियंका मोदी-मोदी का नारा लगाने वालों से मिलीं।

दरअसल, मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। इस दौरान रोड पर खड़े कुछ लोगों प्रियंका की गाड़ी देख मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। इसके बाद प्रियंका ने गाड़ी रुकवाई और उतरकर उन लोगों से मिलीं। इसके साथ ही उन्होंने उनसे हाथ मिलाया और कहा 'आप अपनी जगह और मैं अपनी जगह, ऑल द बेस्ट।' वहां खड़े सभी लोग प्रियंका गांधी के इस अंदाज को देखा कर दंग रह गए।

इस घटना का वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा 'इंदौर में कुछ लोगों ने प्रायोजित तरीक़े से मोदी-मोदी के नारे लगाए तो प्रियंका गांधी ने कार से उतर कर नारे लगाने वालों से हाथ मिलाया और कहा ''आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह ‘आल दी बेस्ट''। इसे कहते हैं देश की मिट्टी, देश की जनता और देश के कण-कण से प्यार। काश......मोदी भी देश को समझ पाते।'

इसके अलावा प्रियंका गांधी का एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह रोड शो के दौरान लोगों से मिलने के लिए बैरिकेड से छलांग लगाई। प्रदेश के रतलाम रैली के दौरान प्रियंका और लोगों के बीच करीब तीन फीट ऊंचा बेरिकेड लगा था, जिसे उन्होंने छलांग लगा कर पार कर लिया और लोगों के बीच पहुंच गईं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019प्रियंका गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला