लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम महिलाओं ने मुंबई पुलिस से नुपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की, वीडियो हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2022 07:45 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कथित वीडियो दक्षिण मुंबई के पायधुनी थाने में पिछले हफ्ते बनाया गया था और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम महिलाएं वीडियो में निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को गिरफ्तार करने का आग्रह कर रही हैंवीडियो में कुछ महिलाएं कह रही हैं कि शर्मा पर कार्रवाई नहीं करने पर अन्य लोग भी इस तरह की टिप्पणियां कर सकते हैं

मुंबईः मुस्लिम महिलाओं के एक समूह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वे पुलिस से पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को गिरफ्तार करने का आग्रह कर रही हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कथित वीडियो दक्षिण मुंबई के पायधुनी थाने में पिछले हफ्ते बनाया गया था और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो एक मिनट से भी कम वक्त का है और इसमें महिलाएं पुलिस अधिकारियों से पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने के लिए शर्मा को गिरफ्तार करने का आग्रह कर रही हैं।

वीडियो में कुछ महिलाएं दिख रही हैं जो कह रही हैं कि शर्मा पर कार्रवाई नहीं करने पर अन्य लोग भी इस तरह की टिप्पणियां कर सकते हैं। शर्मा के खिलाफ उनके अपत्तिजनक बयान को लेकर 28 मई को पायधुनी थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने उन्हें निलंबित कर दिया है। 

टॅग्स :नूपुर शर्माBJPमुंबईवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे