लाइव न्यूज़ :

विधायक डॉक्टर अवधेश सिंह के उल्टा झंडा फहराने का वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: August 18, 2021 17:33 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर अवधेश सिंह का स्वंत्रता दिवस के मौके पर उल्टा झंडा फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद अब पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने ट्वीटर पर वीडियो डाला है। राहुल गांधी ने लिखा है,"जिन्होंने कभी तिरंगे का सम्मान ही नहीं किया उन्हें क्या पता तिरंगा कैसे फहराया जाता है। मोदी जी का संसदीय क्षेत्र और उनके अपने लोग।" हालांकि सिंह ने कहा,‘‘ यह एक अधूरा सत्य है। सच्चाई यह है कि कार्यक्रम के संयोजक द्वारा किये ध्वजरोहण में तिरंगा उल्टा था। मैं जब कार्यक्रम में पहुंचा तो राष्ट्रगान प्रारम्भ हो चुका था। राष्ट्रगान के तुरंत बाद जैसे ही मैंने देखा कि तिरंगा उल्टा है और उसपर तुरंत नाराजगी व्यक्त की और तुरंत ही तिरंगा सही कराया। इस बात को वीडियो में नहीं दिखाया जा रहा है और उसे एडिट करके दिखाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि यही सच्चाई है लेकिन कुछ लोग फेसबुक और व्हाट्सप्प पर अधूरा सत्य दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षीयों को कोई मुद्दा मिल नही रहा है इसलिए इस तरह के मुद्दों को हवा दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह