लाइव न्यूज़ :

विधायक अवधेश सिंह के उल्टा झंडा फहराने का वीडियो वायरल

By भाषा | Published: August 18, 2021 9:30 PM

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉक्टर अवधेश सिंह का स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उल्टा झंडा फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ,"जिन्होंने कभी तिरंगे का सम्मान ही नहीं किया, उन्हें क्या पता- तिरंगा कैसे फहराया जाता है। मोदी जी का संसदीय क्षेत्र और उनके अपने लोग।" विधायक सिंह ने दावा किया, ‘‘यह एक अधूरा सत्य है। सच्चाई यह है कि कार्यक्रम के संयोजक द्वारा किये ध्वजारोहण में तिरंगा उल्टा था। मैं जब कार्यक्रम में पहुंचा तो राष्ट्रगान प्रारम्भ हो चुका था। राष्ट्रगान के तुरंत बाद जैसे ही मैंने देखा कि तिरंगा उल्टा है, मैंने तुरंत नाराजगी व्यक्त की और तिरंगा सही कराया। इस बात को वीडियो में नहीं दिखाया जा रहा है और उसे ‘एडिट’ कर दिखाया जा रहा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग फेसबुक और व्हाट्सऐप पर अधूरा सत्य दिखा रहे हैं और विपक्ष को कोई मुद्दा मिल नही रहा है इसलिए इस तरह के मुद्दों को हवा दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगलत कामों को कदापि नहीं मिलना चाहिए संरक्षण

भारतLasya Nandita Passes Away: तेलंगाना की सबसे युवा विधायक की सड़क हादसे में हुई मौत

भारतMP Assembly Session: एमपी विधानसभा में अलर्ट, 16वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1000 जवान

भारतMadhya Pradesh:गोपाल भार्गव को बनाया विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

भारतMP Election 2023: 7 तारीख को राजभवन के सामने अपना मुंह काला करेंगे कांग्रेस MLA फूल सिंह बरैया, कही ये बड़ी बात

भारत अधिक खबरें

भारतUP Lok Sabha election 2024 Phase 5: राजनाथ, राहुल और ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर!, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, कैसरगंज, फैजाबाद, कौशांबी सीट पर 20 मई को पड़ेंगे वोट

भारतस्वाति मालीवाल को लेकर पूछे गए सवाल पर भड़क गए दिग्विजय सिंह, बोले- मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: भाजपा को आखिर में 400 पार की आवश्‍यकता क्‍यों पड़ी, स्वाति मालीवाल को लेकर पूछे सवाल का दिग्विजय सिंह ने नहीं दिया जवाब

भारतKaiserganj constituency: क्या सपा, बसपा की चुनौती के सामने पिता का दबदबा कायम रख पाएंगे छोटे 'भूषण'?

भारतSwati Maliwal Case: विभव कुमार की गिरफ्तारी को अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की साजिश बताया, कल MP, MLA के साथ पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय