लाइव न्यूज़ :

Video: ललन सिंह का अमित शाह पर बड़ा हमला, बोले- 'सीबीआई को पालतू तोता बनाकर दुरुपयोग करना बंद कीजिए गृहमंत्री जी'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 24, 2022 21:17 IST

बिहार के सीमांचल का दौरा कर रहे गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए जदयू प्रमुख ललन सिंह ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार के साथ साज़िश की है और महागठबंधन को तुड़वा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देललन सिंह ने कहा कि अमित शाह ने नीतीश कुमार के साथ साज़िश की और महागठबंधन तुड़वा दियाअब सीबीआई के द्वारा तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करवाने की अपील करवा रहे हैं ललन सिंह ने कहा सीबीआई को पालतू तोता बनाकर इसका दुरुपयोग बंद कीजिए गृहमंत्री जी

पटना: जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) बीते दो दिनों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर हमलावर हैं। जदयू प्रमुख ललन सिंह का आरोप है कि 2024 में होने वाले आम चुनाव में वोटो का ध्रुवीकरण करने के लिए अमित शाह बिहार के सीमांचल का दौरा कर रहे हैं।

बीते शुक्रवार को अमित शाह ने पूर्णिया में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पालने का आरोप लगाया था। अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि पीएम की गद्दी पाने के लिए वो लालू यादव की गोद में बैठ गये हैं और बिहार को फिर से जंगलराज की ओर ले जा रहे हैं।

अमित शाह के हमले से बिफरी जदयू ने आरोप लगाया कि अमित शाह बिहार में गफलत पैदा कर रहे हैं और भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा देने के लिए जनता में सांप्रदायिकता का जहर घोल रही है। आरोपों के क्रम में ललन सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए अमित शाह की फिर घेराबंदी की है और एक के बाद एक दो ट्वीट करते हुए जबरदस्त हमला किया है। 

ललन सिंह ने अपने पहले ट्विट में कहा, "माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, आपने श्री नीतीश कुमार जी के साथ साज़िश की है और महागठबंधन को तुड़वाया। अब फिर से सीबीआई द्वारा तेजस्वी यादव जी की जमानत रद्द करवाने की अपील करवाई गई है। सीबीआई को पालतू तोता बनाकर इसका दुरूपयोग करना बंद किजिए गृहमंत्री जी।"

 

वहीं दूसरे ट्वीट में ललन सिंह ने कहा, "झूठ बोलकर ताली बजाने की मांग करने वाले देश में अब तक के अनोखे माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, बिहार और देश के लोगों को अब ठगना बंद किजिए। जिस देश का गृहमंत्री जुमलेबाज़ हो उस देश का भविष्य क्या होगा...! 2024 में भाजपा-मुक्त भारत बनकर रहेगा।"

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को अमित शाह की पूर्णिया रैली संपन्न होने के बाद ​​ललन सिंह ने जदयू दफ्तर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि अमित शाह जी इस बात को अच्छे से समझ लें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार 'भाजपा मुक्त भारत' केंद्र बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा था कि बिहार में आकर वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना कर रहे हैं लेकिन शायद वो इस बात को नहीं जानते हैं कि बिहार की धरती शुरू से ही परिवर्तन का केंद्र है और आने वाले आम चुनाव में यही बिहार भाजपा मुक्त भारत का केंद्र बनेगा। इसमें किसी को कोई दो राय नहीं होना चाहिए।

पूर्णिया रैली में अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा पालने का आरोप लगाने पर जदयू अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार कभी भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। मैं इस बात को बार-बार दोहरा रहा हूं कि वह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। वो तो देश में विपक्षी एकता को मजबूत करने और बिहार को भाजपा मुक्त भारत का केंद्र बनाने में लगे हुए हैं।

टॅग्स :Lalan Singhनीतीश कुमारजेडीयूतेजस्वी यादवआरजेडीमहागठबंधनMahagathbandhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो