लाइव न्यूज़ :

Video: बिहार में नीतीश कुमार के सामने लोगों ने लगाया लालू जिंदाबाद का नारा, तो भड़क कर मुख्यमंत्री ने कही यह बात

By अनुराग आनंद | Updated: October 21, 2020 18:28 IST

सीएम नीतीश कुमार ने नारेबाजी करने वाले लोगों को झाड़ लगाते हुए कहा कि समाज में कभी भी इधर-उधर की बात नहीं करनी चाहिए, हमेशा सच्चाई की बात करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे एक चुनावी सभा में राजद समर्थकों ने अचानक लालू जिंदाबाद के नारे शुरू कर दिए।इस दौरान नारेबाजी से भड़के सीएम नीतीश ने लोगों को नसीहत देते हुए ऐसा नहीं करने को कहा।

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले प्रदेश में सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि नीतीश कुमार के सामने ही कुछ लोग लालू जिंदाबाद का नारा लगाने लगा।

कुछ लोगों को अचानक अपने खिलाफ नारा लगाते देख असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब उनकी एक चुनावी सभा में राजद समर्थकों ने अचानक लालू जिंदाबाद के नारे शुरू कर दिए।

इस दौरान नारेबाजी से भड़के सीएम नीतीश ने लोगों को नसीहत देते हुए ऐसा नहीं करने को कहा। उन्होंने इस दौरान कहा कि आप जिसके लिए नारे लगा रहे हैं उससे उसका ही नुकसान होगा।

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने नारेबाजी करने वाले लोगों को झाड़ लगाते हुए कहा कि समाज में कभी भी इधर-उधर की बात नहीं करनी चाहिए,  हमेशा सच्चाई की बात करनी चाहिए। देख लो कितने लोगों ने मना किया है फिर भी नारेबाजी की जा रही है। 

सीएम नीतीश कुमार ने नारा लगा रहे लोगों से पूछा कि कितने आदमी ने मना किया है फिर भी तुम बीच में 10 आदमी ऐसे ही हल्ला कर रहे हो। ऐसा ही हल्ला करोगे।

इससे पहले पहले भी बिहार विधानसभा चुनाव की एक रैली को संबोधित करने पहुंचे नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। दरअसल, नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में जैसे ही मंच से भाषण देने शुरू किया, उसी समय रैली में खड़ा एक बुजुर्ग व्यक्ति चोर है, चोर है कहकर चिल्लाने लगा। इसके बाद वहां मौजूद नीतीश कुमार के समर्थकों ने बुजुर्ग को रोकने का प्रयास किया।

इस बुजुर्ग के वीडियो को साझा करते हुए तेजस्वी यादव बोले कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इतना देश का कोई भी मुख्यमंत्री अलोकप्रिय नहीं है। उन्होंने कहा कि अब नौजवान से लेकर बुजुर्ग तक सभा स्थलों पर उनका विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में पुलिस मुंह खोलने वालों का मुंह बंद करा रही है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो