लाइव न्यूज़ :

Video: अमर सिंह ने कहा- मोदी जी नहीं पी चिदंबरम हैं अंबानी के घनिष्ठ, पूर्व वित्त मंत्री पर लगाए गए गंभीर आरोपों का वीडियो वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: February 22, 2020 22:57 IST

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने एक वीडियो शेयर कर अमिताभ बच्चन के लिए एक मेसेज जारी किया था। जबकि, इस वीडियो में सिंह ने कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमर सिंह ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। अमर सिंह ने दावा किया है कि अंबानी के घनिष्ठ मित्र पीएम मोदी नहीं बल्कि पी चिदंबरम हैं।

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंह ने यह दावा किया है कि अंबानी के घनिष्ठ मित्र पीएम मोदी नहीं बल्कि पी चिदंबरम हैं। यह वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि वीडियो पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा 'राहुल जी, मैं बहुत विनती कर के बोलता हूँ। संभव है कि ये आपको पता नहीं है। यह कोई व्यंग नहीं है, बस सुझाव है मेरा। वीडियोकॉन के वेणुगोपाल धूर्त, रिलायंस के अनिल अंबानी जिन्हें आप मोदी जी के मित्र कहते हैं वो सबसे अधिक घनिष्ठ मित्र आपके वित्त मंत्री पी चिदंबरम के हैं। इसके मेरे पास ठोस सबूत हैं। आप जिस दिन चाहेंगे मैं सार्वजानिक कर दूंगा। इसके अलावा भूषण स्टील के तमाम दीवान हाउसिंग के तमाम कॉर्पोरेट को किस अवधि में रुपये दिए गए हैं कि अरबों-खरबों रुपये एनपीए हो गए हैं।

अमर सिंह ने आगे कहा, 'वेणुगोपाल धूर्त कौन सा सुविधा का इस्तेमाल करके चिदंबरम को तैयार करते थे, वो मुझे बताने में भी शर्म आती है। आप कुछ मत करिए राहुल। आप बस ये देखिए कि जो रुपये एनपीए हो गए हैं जिसके लिए NCLT बनीं है और मोदी जी भी चिंतित हैं। वो तमाम राशि किसके शासनकाल में UPA-2 के कार्यकाल में किसके अधीन बांटे गए हैं। अगर वो पी चिदंबरम के कार्यकाल में ना बांटे गए हो तो एक श्वेतपत्र जारी करा दीजिए। तब बताइए मोदी जी क्या कहते हैं। आपके चिदंबरम जो सीबीआई को कानून का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने ये पैसा ऐसे बांटा है जैसे उनके बाप का माल हो। अब जब एनपीए हो गया है तो मोदी जी के हाथ में कमान दे दी है। लेकिन जो इकॉनमी डूब रही है इस डूबते हुए इकॉनमी में बस एक आदमी है श्वेतलूंगीधारी चिदंबरम..चिदंबरम..चिदंबरम।

अभी हाल ही में राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने एक वीडियो शेयर कर अमिताभ बच्चन के लिए एक मेसेज जारी किया था। उन्होंने कहा था कि 'आज मेरे पिता जी की पुण्यतिथि है, इसे लेकर मुजे अमिताभ बच्चन जी से मैसेज मिला। जीवन के इस पड़ाव पर जब मैं जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहा हूं मुझे अमित जी और उनके परिवार के खिलाफ प्रतिक्रिया के लिए खेद है। भगवान उन सभी को आशीर्वाद दे।

टॅग्स :अमर सिंहपी चिदंबरमराहुल गांधीकांग्रेसअनिल अंबानीरिलायंसवीडियोकान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज